नई दिल्ली, 27 मार्च (CRICKETNMORE) । पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैथ्यू हेडन द्वारा वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड की टीम मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड के आकार को देखकर भयभीत होने संबंधी बयान का न्यूजीलैंड के प्रशंसकों ने जमकर मजाक उड़ाया। हेडन ने एक समाचार वेबसाइट के लिये लिखे अपने कॉलम में कहा था कि सेमीफाइनल में कई बार न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को छक्के जड़ते देखा गया लेकिन एमसीजी में वह बाउंड्री तक के तीन चौथाई हिस्से पर ही कैच हो जाएंगे। बता दें कि न्यूजीलैंड की टीम ने टूर्नामेंट में लगातार आठ मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई है लेकिन उसने सभी मैच अपने छोटे घरेलू मैदानों पर खेले हैं।

उन्होंने कहा, ईमानदार से कहूं तो ईडन पार्क (ऑकलैंड में) का आकार बेवकूफाना है। इसे क्रिकेट का मैदान नहीं होना चाहिए। इसमें सामने की बाउंड्री काफी छोटी हैं। हेडन के इस बयान पर न्यूजीलैंड के प्रशंसकों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी जिससे ट्विटर पर एमसीजी सो बिग ट्रेंड करने लगा। न्यूजीलैंड के प्रशंसकों ने ट्वीट किए, एमसीजी सो बिग, डेविड बून एक तरफ से दूसरी तरफ जाते हुए 52 बीयर पी सकते हैं। एक अन्य ट्वीट में कहा गया, एमसीजी इतना बड़ा है कि कप्तानों को क्षेत्ररक्षण में बदलाव करने समय खिलाड़ियों को जीपीएस देना पड़ता है।

एक प्रशंसक ने ट्वीट किया, एमसीजी सो बिग, इतना बड़ा कि दो टेक्सास इसमें समा सकते हैं। ट्वीट में कहा गया, ड्रेसिंग रूम तक जाने के लिए 500 मील का सफर तय करना पड़ता है। एक अन्य ट्वीट के अनुसार, एमसीजी सो बिग, कई लोगों का मानना है कि अटलांटिस का खोया हुआ शहर आउटफील्ड में फाइन लेग और थर्ड मैन के बीच कहीं है। न्यूजीलैंड के एक अन्य प्रशंसक ने ट्वीट किया, एमसीजी सो बिग, इतना बड़ा कि वहां चमकने वाली वो लाइटें नहीं बल्कि पड़ोसी आकाशगंगा के सूर्य हैं।

एजेंसी

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार