डुनेडिन, 9 मार्च (CRICKETNMORE)| कप्तान केन विलियमसन (नाबाद 78) की नाबाद अर्धशतकीय पारी और जीत रावल (52) के अर्धशतक के दम पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ यूनिवर्सिटी ओवल मैदान पर जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन गुरुवार को स्टम्प्स तक तीन विकेट खोकर 177 रन बना लिए हैं। हालांकि, पहली पारी के आधार पर न्यूजीलैंड 131 रन पीछे है। विलियमसन और जीतन पटेल नौ रनों पर नाबाद लौटे। 

Advertisement

साउथ अफ्रीका की पहली पारी 308 रनों पर समेटने के बाद अपनी पहली पारी खेलने उतरी न्यूजीलैंड का पहला विकेट 15 के कुल योग पर ही गिर गया। वेर्नोन फिलेंडर ने सलामी बल्लेबाज टॉम लाथम (10) को क्विंटेन डी कॉक के हाथों कैच आउट कर पवेलियन भेजा। 

Advertisement

इसके बाद रावल और विलियमसन ने न्यूजीलैंड की पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 102 रनों की शतकीय साझेदारी कर टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया, लेकिन केशव महाराज ने इस साझेदारी को ज्यादा देर तक नहीं टिकने दिया और 117 के कुलयोग पर रावल को आउट कर पवेलियन भेजा। 

रावल ने अपनी पारी में खेली गईं 102 गेंदों में छह चौके लगाए। उनके आउट होने के बाद विलियमसन के साथ टीम की पारी संभालने आए रॉस टेलर (8) मैदान पर टिक नहीं पाए और रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए। केशव ने हैनरी निकोलस (12) को भी मैदान पर जमने नहीं दिया और उन्हें आउट कर न्यूजीलैंड टीम का तीसरा विकेट गिराया। 

इसके बाद विलियमसन और पटेल ने बिना कोई विकेट गंवाए टीम का स्कोर स्टम्प्स तक 177 तक पहुंचाया। 

Advertisement

इससे पहले, टेस्ट मैच के पहले दिन बुधवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम दिन की समाप्ति तक डीन एल्गर की ओर से बनाए गए नाबाद 128 रनों शतकीय पारी और कप्तान फाफ डुप्लेसिस (52) की अर्धशतकीय पारी के दम पर चार विकेट खोकर 229 रन बनाए थे। 

साउथ अफ्रीका ने दूसरे दिन टीम के खाते में 79 रन जोड़े। दूसरे दिन टीम एल्गर (140) की बदौलत 12 रन ही जोड़ पाई थी कि नील वागनर ने एल्गर को आउट कर साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका दिया। 

एल्गर के आउट होने के बाद टेम्बा बावुमा (62) ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन बाउल्ट ने उन्हें आउट कर साउथ अफ्रीका का छठा विकेट गिराया। इसके बाद टीम के बाकी बचे बल्लेबाज क्विंटन (10), केशव (5), कगीसो रबाडा (4) और फिलेंडर (21) कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और टीम की पहली पारी 308 रनों पर समाप्त हो गई। 

न्यूजीलैंड के लिए बाउल्ट ने सबसे अधिक चार विकेट लिए, वहीं वागनर को तीन, पटेल को दो और जेम्स नीशम को एक सफलता हासिल हुई।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार