न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान के खिलाफ 26 अप्रैल 2023 से होने वाली वनडे सीरीज के लिए अपनी वनडे टीम का ऐलान कर दिया। न्यूजीलैंड की वनडे टीम में दो नए चेहरे नज़र आएंगे। इस सीरीज के लिए 15 सदस्य टीम में बेन लिस्‍टर और कोल मैकोनकी को कीवी टीम में शामिल किया गया है।

Advertisement

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली वनडे सीरीज में कीवी टीम के कई अनुभवी खिलाड़ी शामिल नहीं होंगे। दरअसल, न्यूजीलैंड के कई खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का हिस्सा हैं जिस वजह से वह यह सीरीज मिस करेंगे। इस लिस्ट में टिम साउथी, लॉकी फर्ग्यूसन, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल है। केन विलियमसन भी सीरीज का हिस्सा नहीं बन सकेंगे। वह आईपीएल में फील्डिंग करते हुए चोटिल हो गए थे। 

Advertisement

बता दें कि पाकिस्तान दौरे पर न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से पहले दोनों टीमों के बीच 14 अप्रैल से टी20 सीरीज का आगाज होगा। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहले पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी जिसके बाद 25 अप्रैल से पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होगा। भले ही कीवी टीम के कई बड़े खिलाड़ी वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन इसके बावजूद उनकी टीम काफी अच्छी नज़र आ रही है। टीम की कमान टॉम लैथम संभालेंगे। 

न्‍यूजीलैंड की वनडे टीम - टॉम लैथम (कप्‍तान), टॉम ब्‍लंडेल, चाड बोव्‍स, मैट हेनरी, बेन लिस्‍टर, कोल मैकोनकी, एडम मिलने, डेरिल मिचेल, जेम्‍स नीशम, हेनरी निकोल्‍स, रचिन रवींद्र, हेनरी शिपले, ईश सोढ़ी, ब्‍लेयर टिकनर और विल यंग।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार