न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन (Lockie Ferguson) पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के लिए आईपीएल 2026 के शुरूआती मुकाबले नहीं खेलेंगे। हाल ही में पिता बने फर्ग्यूसन अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं और टूर्नामेंट का दूसरा हाफ़ में पंजाब की टीम के साथ जुड़ेंगे।

Advertisement

साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऑकलैंड में होने वाले तीसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच से पहले फर्ग्यूसन ने कहा, “ अभी-अभी मेरा एक छोटा बेटा हुआ है, इसलिए मैं घर पर जितना हो सके उतना समय बिताने और अपनी पत्नी की मदद करने की कोशिश कर रहा हूँ। इसके बाद मुझे कुछ हफ़्तों की छुट्टी मिलेगी, जिसके बाद मैं आईपीएल के आखिरी चरणों के लिए और फिर सर्दियों के लिए बाहर चला जाऊंगा।”

Advertisement

फर्ग्यूसन भारत और श्रीलंका में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान भी टूर्नामेंट बीच में छोड़कर बच्चे के जन्म के लिए न्यूजीलैंड लौटे थे। परिवार के साथ चार दिन बिताने के बाद वह दोबारा न्यूजीलैंड टीम के साथ जुड़ गए थे। भारत के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद हाल में उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में शानदार गेंदबाजी करते हुए 16 रन देकर 3 विकेट लिए। ऑकलैंड में होने वाले तीसरे टी-20 के बाद वह टीम से अलग होकर ब्रेक पर चले जाएंगे।

उन्होंने कहा, “कुल मिलाकर, क्रिकेट का स्तर ऊपर जा रहा है, जो कि बहुत बढ़िया बात है। कभी-कभी सबसे मुश्किल काम यह चुनना होता है कि आराम कब किया जाए। इसलिए, मैंने यह समय चुना, जो मुझे काफी सही लगता है, खासकर यह देखते हुए कि जब मैं वर्ल्ड कप में था, तब मेरी पत्नी ही बच्चे की देखभाल कर रही थी। तो, हां, मैं सच में घर पर कुछ समय बिताने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूं, और उसके बाद फिर से क्रिकेट में वापसी करूंगा।"

फर्ग्यूसन की गैरमौजूदगी में पंजाब ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बेन ड्वार्शियस को मौका दे सकती है। फ्रेंचाइजी ने ड्वार्शियस को ऑक्शन में 4.4 करोड़ रुपये में खरीदा था। 31 साल के ड्वार्शियस बिग बैश लीग के इतिहास के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

पंजाब की तेज गेंदबाजी काफी मजबूत है। उनके पास अर्शदीप सिंह, मार्को यान्सेन, जेवियर बार्टलेट, अजमतुल्लाह उमरजई, यश ठाकुर, विशाक विजयकुमार और मार्कस स्टोइनिस हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार