8 फरवरी,ऑकलैंड। मार्टिन गुप्टिल (79) और रॉस टेलर (नाबाद 73) के शानदार अर्धशतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में भारत को जीत के लिए 274 रनों का टारगेट दिया है। 

Advertisement

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरूआत अच्छी रही और मार्टिन गुप्टिल और हेनरी निकल्स की जोड़ी ने मिलकर पहले विकेट के लिए 93 रन जोड़े। युजवेंद्र चहल ने निकल्स (41) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा।

Advertisement

इसके बाद टॉम ब्लंडल (22) के साथ मिलकर गुप्टिल ने दूसरे विकेट के लिए 49 रन जोड़े। लेकिन इसके बाद कीवी टीम की पारी लड़खड़ा गई और अगले 45 रन के अंदर 7 विकेट गिर गए। विकेटों के बीच मेजबान टीम के खिलाड़ियों का तालमेल खराब रहा और दो खिलाड़ी रनआउट हुए। इसके बाद टेलर ने काइल जैम्सिन के साथ मिलकर नौंवे विकेट के लिए 75 रन जोड़े। जिसके चलते कीवी टीम निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 273 रनों सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाई।  

गुप्टिल ने 79 गेंदों में 8 चौकों औऱ 3 छक्कों की मदद से 79 रन की पारी खेली। वहीं टेलर ने 74 गेंदों में 6 चौकों औऱ 2 छक्कों की मदद से नाबाद 73 रन बनाए। अंत में जैमिसन ने 24 गेंदों में 1 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 25 रन बनाए।

भारत के लिए युजवेंद्र चहल ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। शार्दुल ठाकुर ने 2,वहीं रविंद्र जडेजा ने 1 विकेट हासिल किया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार