न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम (Tom Latham) ने बांग्लादेश के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया। लैथम ने 373 गेंदों का सामना करते हुए 34 चौकों और दो छक्कों की मदद से 252 रनों की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने कुछ खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। 

Advertisement

तोड़ा 75 साल पुराना रिकॉर्ड

Advertisement

एक टेस्ट पारी में पहली गेंद का सामना कर किसी भी न्यूजीलैंड के कप्तान द्वारा खेली गई यह सबसे बड़ी पारी है। इससे पहले साल 1947 में इंग्लैंड के खिलाफ हुए टेस्ट में न्यूजीलैंड के कप्तान वॉरेन हेडली ने टीम की पारी की पहली गेंद का सामना करने के बाद 116 रनों की पारी खेली थी।

टेस्ट इतिहास में दूसरी बार हुआ ऐसा

लैथम को बांग्लादेश के कप्तान मोमिनुल हक ने आउट किया। टेस्ट इतिहास में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब एक दोहरा शतक जड़ने वाले कप्तान को विरोधी टीम के कप्तान ने आउट किया है। इससे पहले 1955 में खेले गए टेस्ट मे 219 रन बनाने वाले वेस्टइंडीज के कप्तान डेनिस एटकिंसन को ऑस्ट्रेलिया के कप्तान इयान जॉनसन ने आउट किया था।

सबसे बड़ा स्कोर

Advertisement

न्यूजीलैंड के कप्तान मोमिनुल हक अपना खाता भी नहीं खोल सके। लैथम द्वारा बनाया गया 252 रन का स्कोर सबसे बड़ा है, जब विरोधी टीम का कप्तान 0 पर आउट हुए है। इससे पहले यह रिकॉर्ड मार्वन अट्टापट्टू के नाम था, जिन्होंने 2004 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 249 रनों की पारी खेली थी।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार