New Zealand vs West Indies ODI 2025: वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम में तेज गेंदबाज मैट हेनरी (Matt Henry) की वापसी हुई है।

Advertisement

हेनरी पिंडली तनाव के कारण इंग्लैंड के खिलाफ हाल में हुई वनडे सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों से बाहर हो गए थे। फिर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे औऱ तीन टेस्ट मैच की सीरीज की तैयारियों के लिए रिहैब की प्रकिया से गुजरे। 

Advertisement

32 साल के ब्लेयर टिकनर टीम में बरकरार हैं, जो इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे औऱ तीसरे वनडे मैच में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीते। उन्होंने दो मैच में 12.25 की औशत से 8 विकेट लिए और यह 2023 के बाद उनके पहले मुकाबले थे।

हालांकि, न्यूज़ीलैंड की चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट लंबी होती जा रही है, जिसमें फिन एलन (पैर), लॉकी फर्ग्यूसन (हैमस्ट्रिंग), एडम मिल्ने (टखना), विल ओ'रूर्के (पीठ), ग्लेन फिलिप्स (ग्रोइन), मोहम्मद अब्बास (पसलियां) और बेन सियर्स (हैमस्ट्रिंग) सभी चोट के कारण उपलब्ध नहीं हैं। केन विलियमसन के सिलेक्शन पर विचालर नहीं किया गया, क्योंकि वह 2 दिसंबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज़ की तैयारी कर रहे हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम

मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, ज़ैक फाउलक्स, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, विल यंग।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इंग्लैंड को 3-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद न्यूज़ीलैंड लगातार 10 वनडे सीरीज़ जीतने का अपना सिलसिला जारी रखना चाहेगा। वनडे सीरीज का आगाज 16 नवंबर से क्राइस्टचर्च में होगा, अगले दो मैच 19 नवंबर और 22 नवंबर को क्रमशः नेपियर और हैमिल्टन में खेले जाएंगे। बता दें कि फिलहाल दोनों टीमों के बीच पांच टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज खेली जा रही है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार