NZ vs ENG 1st T20: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला शनिवार, 18 अक्टूबर को हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च में खेला गया था जो कि बारिश के कारण बिना किसी नतीजे के खत्म हुआ। 

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, क्राइस्टचर्च के मैदान पर मेजबान टीम न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी थी जिसके बाद इंग्लिश टीम के लिए सैम करन ने सबसे बड़ी पारी खेली और 35 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाए। उनके अलावा जोस बटलर(29 रन), हैरी ब्रूक (20 रन), जॉर्डन कॉक्स (16 रन), और जैकब बेथेल (15 रन) ने कुछ रनों का योगदान किया जिसके दम पर इंग्लैंड का स्कोर 20 ओवर के बाद 153 रन तक पहुंचा।

Advertisement

बात करें अगर न्यूजीलैंड के गेंदबाज़ों की तो मैट हेनरी, जैकब डफी, काइल जेमीसन, मिचेल सेंटनर, जेम्स नीशम और माइकल ब्रेसवेल सभी ने 1-1 विकेट लिए। जान लें कि इंग्लिश इनिंग के दौरान भी बारिश ने मैच में खलल डाला, लेकिन मेहमान टीम की इनिंग के बाद बादल ऐसे बरसे की मैच ही बिना किसी नतीजे के खत्म करना पड़ा।

गौरतलब है कि टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला भी क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल स्टेडियम में ही खेला जाएगा। ये मैच सोमवार, 20 अक्टूबर को होगा। इसके बाद सीरीज का आखिरी मैच ऑकलैंड के ईडन पार्क में होगा जो कि गुरुवार, 23 अक्टूबर को खेला जाना है।

पहले टी20 मैच के लिए ऐसी थी दोनों टीमें:

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन, सैम करन, जॉर्डन कॉक्स, ब्रायडन कार्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, ल्यूक वुड।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), रचिन रवींद्र, टिम रॉबिन्सन, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार