डुनेडिन, 11 दिसम्बर | श्रीलंका क्रिकेट टीम ने यूनिवर्सिटी ओवल मैदान पर न्यूजीलैंड के साथ जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार का खेल खत्म अपनी पहली पारी में चार विकेट पर 197 रनन बना लिए हैं। मेहमान टीम पहली पारी की तुलना में अभी भी 234 रन पीछे है। मेहमान टीम ने अब तक कुल 81 ओवरों का सामना किया है। उसकी ओर से दिमुथ करूनारत्ने ने 84 और दिनेश चांडीमल ने नाबाद 83 रन बनाए हैं। किथुरूवान विथांगे 10 रनों पर नाबाद हैं।

चांडीमल ने अपनी 208 गेंदों की पारी में नौ चौके लगाए हैं। दूसरी ओर, दिमुथ ने 198 गेंदों का सामना कर सात चौके लगाए हैं। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 122 रन जोड़े। यह साझेदारी ऐसे वक्त में हुई जब श्रीलंका 29 रनों पर दो अहम विकेट गंवा चुका था। इसके बाद चांडीमल और विथांगे ने पांचवें विकेट के लिए 41 रनों की साझेदरी को अंजाम दिया। श्रीलंका ने दिमुथ के अलावा कुशल मेंडिस (8), उदारा जयसुंदरा (1) और कप्तान एंजेलो मैथ्यूज (2) के विकेट गंवाए हैं। न्यूजीलैड की ओर से टिम साउदी, ट्रेंट बाउल्ट, नील वेगनर और मिशेल सैंटनर ने एक-एक सफलता पाई है।

इससे पहले, न्यूजीलैंड की पहली पारी 431 रनों पर सिमट गई। मेजबान टीम ने पहले दिन स्टम्प्स तक 8 विकेट पर 409 रन बनाए थे। दिन का खेल खत्म होने तक डग ब्रेसवेल 32 और नील वेगनर शून्य पर नाबाद लौटे थे। ब्रेसवेल 47 और वेगनर सात रनों पर आउट हुए। न्यूजीलैंड की ओर से मार्टिन गुपटिल ने सबसे अधिक 156 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से नुवान प्रदीप ने चार सफलता हासिल की जबकि सुरंगा लकमल और दुशमंथ चमारा ने दो-दो विकेट लिए।

एजेंसी (Photo - Twitter)

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार