Nicholas Pooran Record: इंटरनेशनल लीग टी20 2025-26 (ILT20 2025-26) का 29वां मुकाबला शनिवार, 27 दिसंबर को एमआई एमिरेट्स और दुबई कैपिटल्स (MI Emirates vs Dubai Capitals) के बीच शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में एमआई एमिरेट्स के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज़ निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हो सकता है। दरअसल, निकोलस पूरन अबू धाबी के मैदान पर अगर दुबई कैपिटल्स के खिलाफ अपनी पारी के दौरान एक छक्का भी लगाते हैं तो भी वो अपने टी20 करियर में 700 छक्के पूरे कर लेंगे और इसी के साथ ये कारनामा करने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन जाएगा। फिलहाल निकोलस पूरन के नाम 434 टी20 मैचों की 408 पारियों में 699 छक्के दर्ज हैं। उन्होंने इस फॉर्मेट में कुल 10,234 रन बनाए हैं।

Advertisement

जान लें कि टी20 फॉर्मेट में अब तक दुनिया के सिर्फ तीन ही खिलाड़ियों ने 700 या उससे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड बनाया है। इस खास लिस्ट में यूनिवर्स बॉस के नाम से पूरे क्रिकेट वर्ल्ड में मशहूर क्रिस गेल, कीरोन पोलार्ड, और आंद्रे रसेल मौजूद हैं। खास बात ये है कि ये तीनों ही खिलाड़ी कैरेबियन हैं और निकोलस पूरन भी एक कैरेबियन ही हैं।

टी20 फॉर्मट में सर्वाधिक छक्के

  • क्रिस गेल - 463 टी20 मैचों की 455 पारियों में 1056 छक्के
  • कीरोन पोलार्ड - 729 टी20 मैचों की 647 पारियों में 975 छक्के
  • आंद्रे रसेल - 582 मैचों की 502 पारियों में 782 छक्के
  • निकोलस पूरन - 434 मैचों की 408 पारियों में 699 छक्के
  • एलेक्स हेल्स - 525 मैचों की 521 पारियों में 595 छक्के
Also Read: LIVE Cricket Score

एमआई अमीरात टीम: मुहम्मद वसीम, टॉम बैंटन, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), संजय कृष्णमूर्ति, कीरोन पोलार्ड (कप्तान), शाकिब अल हसन, रोमारियो शेफर्ड, अरब गुल मोमंद, अल्लाह गज़ानफर, जहूर खान, फजलहक फारूकी, आंद्रे फ्लेचर, उस्मान खान शिनवारी, क्रिस वोक्स, नोस्टुश केनजिगे, एकीम अगस्टे, नवीन-उल-हक, तजिंदर ढिल्लन, जॉर्डन थॉम्पसन, डैन मूसली, मोहम्मद शफीक, ज़ैन उल आबिदीन, मुहम्मद रोहिद खान, जॉनी बेयरस्टो, कामिंदु मेंडिस, राशिद खान।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार