वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) बिग बैश लीग  के 10वें सीजन में मेलबर्न स्टार्स (Melbourne Stars) की टीम के लिए 6 मैच खेलेंगे। वह मेलबर्न स्टार के बाद मेलबर्न स्टार्स से इस सीजन जुड़ने वाले दूसरे इंटरनेशनल खिलाड़ी हैं। 

Advertisement

इसके अलावा स्टार्स की टीम ने पुष्टि की है पाकिस्तानी गेंदबाज हारिस रउफ इस सीजन उपलब्ध नहीं रहेंगे। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले महीने शुरू होने वाली चुनी गई पाकिस्तान क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं। 

Advertisement

पूरन फिलहाल वेस्टइंडीज टीम के साथ न्यूजीलैंड में मौजूद हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज के समापन के बाद ही वह ऑस्ट्रेलिया जा सकेंगे।

जिसके जलते वह BBL 2020-21 के कई शुरूआती मैच नहीं खेल पाएंगे। हालांकि दोनों देशों के बीच हाल ही में हुए करार के चलते उन्हें क्वारंटीन रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

बता दें कि पूरन ने इस सीजन आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था। कप्तान केएल राहुल और मयंक अग्रवाल के बाद उन्होंने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे। 

पूरन के बल्ले से 14 मैचों में 35.30 की औसत से 353 रन निकले, जिसमें दो तूफानी अर्धशतक शामिल थे। उन्होंने 25 छक्के भी जड़े।   

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार