22 दिसंबर। पोलार्ड के शानदार 51 गेंद पर 74 रन और निकोलस पूरन के धमाकेदार 64 गेंद पर 89 रनों की बदौलत वेस्टइंडीज ने कटक वनडे में बनाए 50 ओवर में 5 विकेट पर 315 रन। भारत के जीत के लिए 316 रनों की दरकार है।

Advertisement

निकोलस पूरन और पोलार्ड के बीच पांचवें विकेट के लिए 135 रनों की साझेदारी हुई। निकोलस पूरन ने अपनी 89 रनों की पारी में 10 चौके और 3 छक्के जमाए। आपको बता दें कि आखिरी 15 ओवर में वेस्टइंडीज ने 154 रन बटोरे।

Advertisement

'पहले 25 ओवर में वेस्टइंडीज की टीम ने केवल 94 रन 2 विकेट पर बनाए थे। इसके बाद आखिरी 25 ओवर में वेस्टइंडीज ने 3 विकेट खोलकर 221 रन जमाए।'

इसके साथ - साथ पोलार्ड ने अपनी 74 रनों की पारी में 3 चौके और 7 छक्के जमाए। भारत की ओर से नवदीप सैनी ने 2 विकेट चटकाए तो वहीं मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर और जडेजा को 1- 1 विकेट मिला।

गौरतलब है कि भारत ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया था। यह मैच जो जीतेगा वो वनडे सीरीज भी जीतने में सफल रहेगा।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार