New Zealand vs Pakistan ODI: न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में अनकैप्ड निक केली और मुहम्मद अब्बास को शामिल किया गया है। 

Advertisement

केली ने इस सीजन घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है औऱ सभी फॉर्मेट्स को मिलाकर 1300 रन बनाए हैं। 31 साल के केली इस सीरीज में विल यंग के साथ पारी की शुरूआत कर सकते हैं। ओपनर डेवोन कॉनवे और रचिन रविंद्र आईपीएल खेलने के चलते इस सीरीज का हिस्सा नहीं है। 

Advertisement

वहीं पाकिस्तान से न्यूजीलैंड शिफ्ट हुए 21 साल के ऑलराउंडर अब्बास को फॉर्ड ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन का ईनाम मिला है। 

लेग स्पिनर आदि अशोक जिन्होंने दिसंबर 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ अपना डेब्यू किया था, उनको भी मौका मिला है।  इस महीने की शुरुआत में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचने वाली टीम के केवल 8 सदस्यों को ही चुना गया है। कई खिलाड़ी आईपीएल खेलने के चलते टीम का हिस्सा नहीं हैं। केन विलियमसन को भी नहीं चुना गया है, क्योंकि वह सीरीज में चय़न के लिए उपलब्ध नहीं थे। 

चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान चोटिल हुए तेज गेंदबाज मैट हेनरी कंधे की चोट और बाएं घुटने की परेशानी के चलते इस सीरीज से भी बाहर हो गए हैं। वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते काइल जैमीसन भी टीम का हिस्सा नहीं हैं। मिचेल मार्श की गैरमौजूदगी में टॉम लैथम टीम की कप्तानी करेंगे। 

वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 29 मार्च के नेपियर में खेला जाएगा, इसके बाद दूसरा वनडे हेमिल्टन में होगा और तीसरा और आखिरी मुकाबला माउंट मॉन्गनुई में होगा। फिलहाल दोनों टीमों के बीच पांच टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जा रही है। 

Advertisement

पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम

टॉम लैथम (कप्तान), मुहम्मद अब्बास, आदि अशोक, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, मिच हे, निक केली, डेरिल मिशेल, विल ओ'रुरके, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, विल यंग

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार