Nilakshika de Silva Record: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Women's T20 World Cup 2026) का सातवां मुकाबला बीते मंगलवार, 16 जून को साउथेम्प्टन के द रोज़ बाउल स्टेडियम में खेला गया था जहां श्रीलंका ने 19.4 ओवर में 151 रनों का लक्ष्य हासिल करके न्यूजीलैंड को 5 विकेट से मात दी। गौरतलब है कि इसी बीच श्रीलंका की अनुभवी बल्लेबाज़ नीलाक्षी डी सिल्वा (Nilakshi de Silva) ने एक बेहद ही कमाल की अर्धशतकीय पारी खेली जिसके दम पर उन्होंने इंग्लैंड की पूर्व कैप्टन शार्लेट एडवर्ड्स (Charlotte Edwards) का एक खास रिकॉर्ड तोड़ा है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि इस मुकाबले में नीलाक्षी ने नंबर-6 पर बल्लेबाज़ी की और 37 गेंदों का सामना करके 5 चौके 1 छक्के की मदद से नाबाद 54 रन ठोके। इसी के साथ अब नीलाक्षी महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में फिफ्टी प्लस की इनिंग खेलने वाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गईं हैं। उन्होंने 36 साल और 262 दिन की उम्र में ये कारनामा किया और शार्लोट एडवर्ड्स का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। शार्लोट ने साल 2016 के टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ चेन्नई के मैदान पर 36 साल और 101 दिन की उम्र में अर्धशतक ठोका था।

Advertisement

बताते चलें कि नीलाक्षी डी सिल्वा की अर्धशतकीय पारी के दम पर ही श्रीलंका ने टी20 वर्ल्ड कप के बड़े मंच पर न्यूजीलैंड को पटकनी दी है जिसके चलते ही उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। एक बार फिर बता दें कि नीलाक्षी ने न्यूजीलैंड की गेंदबाज़ों की कुटाई करके 37 गेंदों पर नाबाद 54 रन ठोके जिसके दौरान उनका स्ट्राइक रेट 145.95 रहा।

पॉइंट्स टेबल का हाल: ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमें ग्रुप बी का हिस्सा हैं, जहां वो बॉटम थ्री में बने हुए हैं। श्रीलंका के नाम 2 मैचों में एक जीत और एक हार है जिस वज़ह से वो चौथे पायदान पर है, वहीं दूसरी तरफ न्यूजीलैंड ने टूर्नामेंट में अब तक दो मुकाबले खेलकर दोनों ही गंवाए हैं, जिस वज़ह से वो पांचवें पॉजिशन पर है। इनसे नीच सिर्फ आयरलैंड की टीम है, जिसने भी टूर्नामेंट में अपने दो मुकाबले खेले और दोनों ही हारे।

Also Read: LIVE Cricket Score

बात करें अगर ग्रुप बी की टॉप-3 तीनों की तो वहां इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और वेस्टइंडीज हैं। इंग्लैंड ने दो मैच खेलकर दोनों जीते हैं। वहीं स्कॉटलैंड और वेस्टइंडीज के नाम एक मैच में एक-एक जीत दर्ज है। इसके अलावा ग्रुप ए की पॉइंट्स टेबल पर ऑस्ट्रेलिया और भारत पहली और दूसरी पॉजिशन पर है। इन दोनों ने ही टूर्नामेंट में एक-एक मुकाबले खेले हैं और जीत दर्ज की है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार