भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी में शतक लगाकर अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करवा लिया। रेड्डी ने 171 गेंदों में अपना पहला टेस्ट शतक लगाकर करोड़ों देशवासियों को झूमने का मौका दे दिया। उनके इस शतक को देखने के लिए उनके पिता मुत्याला रेड्डी भी स्टेडियम में मौजूद थे और अपने बेटे का शतक देखकर वो काफी इमोशनल हो गए।

Advertisement

इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि जैसे ही रेड्डी अपना पहला टेस्ट शतक पूरा करते हैं, तो उनके पिता मुत्यालाल अपनी भावनाओं को व्यक्त करने से खुद को नहीं रोक पाते हैं और उनकी आंखों से आंसू निकल आते हैं। जब रेड्डी कुछ देर के लिए 99 पर अटके हुए थे, तो भी उनके पिता को उनके शतक के लिए दुआ करते हुए देखा गया। उनके इमोशनल होने का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

जब उनके पिता स्टैंड में इमोशनल होकर उनके शतक का जश्न मना रहे थे, तब नीतीश ने घुटने टेके और अपने बल्ले के ऊपर हेलमेट टांगकर, अपने शतक को सेलिब्रेट किया। इस दौरान उन्होंने भगवान का शुक्रिया भी अदा किया। मोहम्मद सिराज भी इस दौरान उनके बगल में थे। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट से बात करते हुए मुत्याला ने कहा कि जब सिराज बल्लेबाजी कर रहे थे, तब वो काफी तनाव में थे। अपने बेटे के शतक के बारे में पूछे जाने पर उनके पिता ने कहा, "पहला शतक। खास पल है।"

नीतीश कुमार रेड्डी ने इस मैच में शतक लगाने से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हर मैच में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। उन्होंने 22 नवंबर को विराट कोहली के हाथों अपनी डेब्यू टेस्ट कैप हासिल की। उन्होंने अपनी पहली पारी में ही काफी प्रतिभा दिखाई और आउट होने से पहले 41 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। अब ऐसा लग रहा है कि भारत को एक और स्टार खिलाड़ी मिल चुका है लेकिन ये देखना दिलचस्प होगा कि रेड्डी को टीम मैनेजमेंट आगे आने वाले समय में कैसे इस्तेमाल करती है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार