ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट में शतक लगाने वाले नीतीश कुमार रेड्डी सोशल मीडिया पर तो छाए ही हुए हैं लेकिन इसके साथ ही उनके पिता मुत्याला भी इंटरनेट पर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। अपने बेटे के शतक को करीब से देखने के बाद उन्होंने नीतीश से मुलाकात भी की और इसी दौरान उन्होंने रविवार, 28 दिसंबर को दिग्गज भारतीय बल्लेबाज और पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर से भी मुलाकात की।

Advertisement

इस मुलाकात के दौरान मुत्याला के साथ उनकी पत्नी और बेटी भी थीं और दोनों ने गावस्कर के पैर भी छुए। गावस्कर ने नीतीश के माता-पिता से बात की और बातचीत के दौरान वे भी भावुक हो गए। इस इमोशनल वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

भारत के लिए नंबर 8 पर बल्लेबाजी करने उतरे नीतीश ने अपना पहला टेस्ट शतक बनाकर भारतीय टीम को मैच में वापसी का मौका दिया। पिछले महीने पर्थ में भारत के लिए लाल गेंद से पदार्पण करने वाले रेड्डी ने 171वीं गेंद पर 100 रन का आंकड़ा पार किया। उन्होंने ये उपलब्धि हासिल करने के लिए 10 चौके और एक छक्का लगाया।

जब रेड्डी कुछ देर के लिए 99 पर अटके हुए थे, तो भी उनके पिता को उनके शतक के लिए दुआ करते हुए देखा गया। उनके इमोशनल होने का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जब उनके पिता स्टैंड में इमोशनल होकर उनके शतक का जश्न मना रहे थे, तब नीतीश ने घुटने टेके और अपने बल्ले के ऊपर हेलमेट टांगकर, अपने शतक को सेलिब्रेट किया। इस दौरान उन्होंने भगवान का शुक्रिया भी अदा किया। मोहम्मद सिराज भी इस दौरान उनके बगल में थे। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट से बात करते हुए मुत्याला ने कहा कि जब सिराज बल्लेबाजी कर रहे थे, तब वो काफी तनाव में थे। अपने बेटे के शतक के बारे में पूछे जाने पर उनके पिता ने कहा, "पहला शतक। खास पल है।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार