आईपीएल 2023 के 19वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नितीश राणा (Nitish Rana) ने सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज उमरान मलिक (Umran Malik) के एक ओवर में जमकर धुनाई करते हुए 28 रन बटोरे। उन्होंने ये कारनामा पावरप्ले के आखिरी ओवर में किया था। इस मैच में केकआर ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया था। नितीश इस मैच में 41 गेंद में 5 चौको और 6 छक्कों की मदद से 75 रन बनाकर आउट हुए। कोलकाता को इस मैच में 23 रन से हार का सामना करना पड़ा। कोलकाता की टीम 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 205 रन ही बना सकी। 

Advertisement

छठा ओवर डालने आये उमरान की पहली ही गेंद पर नितीश ने फाइन लेग की ओर चौका मारा। इसके बाद उन्होंने दूसरी ही गेंद पर डीप मिडविकेट की ओर छक्का। उमरान की अगली तीन गेंदों में तीन चौके लगाए। इसके बाद अगली गेंद पर डीप बैकवर्ड पर छक्का लगाया और उमरान लाइन एंड लेंथ बिगाड़ कर रख दी। उमरान ने इस ओवर में 28 रन खर्च कर डाले। नितीश ने उसी बल्ले से उमेश को 28 रन मारे जिससे रिंकू सिंह ने 5 छक्के जड़ते हुए केकेआर को गुजरात के खिलाफ मैच जिताया था। आपको बता दे रिंकू ने नितीश से ही बल्ला उधार लेकर यश दयाल का आखिरी ओवर खेला था। 

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 228 रन टांगे। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन हैरी ब्रूक ने बनाये। उन्होंने 55 गेंद में 12 चौको और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 100 रन की शतकीय पारी खेली। ये आईपीएल 2023 का पहला शतक है। उनके अलावा कप्तान एडेन मार्कराम ने 26 गेंद में 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 5 छक्के लगाए। वहीं अंत में अभिषेक शर्मा ने तेजी से 17 गेंद में 3 चौको और 2 छक्कों की मदद से 32 रन की पारी खेली। अपनी कोलकाता की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट आंद्रे रसेल ने अपने नाम किये। वहीं एक विकेट वरुण चक्रवर्ती ने चटकाया। 

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम (कप्तान), अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक, टी नटराजन। 

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), एन जगदीसन, नितीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, सुयश शर्मा, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती। 

इम्पैक्टर प्लेयर के तौर पर विकल्प

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद के विकल्प: अब्दुल समद, विवरांत शर्मा, ग्लेन फिलिप्स, मयंक डागर, वॉशिंगटन सुंदर

कोलकाता नाइट राइडर्स के विकल्प: मनदीप सिंह, अनुकुल रॉय, वेंकटेश अय्यर, डेविड विसे, कुलवंत खेजरोलिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार