नई दिल्ली, 10 फऱवरी (CRICKETNMORE)। भारत के पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद और भाजपा सांसद ने इशांत शर्मा की आलोचना करते हुए कहा कि कमजोर भारतीय गेंदबाजी आक्रमण विश्व कप में भारत के खिताब बरकरार रखने की संभावनाओं को नुकसान पहुंचा सकता है । आजाद ने कहा कि विश्व कप से ठीक पहले अगर आपके प्रमुख गेंदबाज चोट से जूझ रहे हैं और टीम को साफ तौर पर बता नहीं रहे हैं तो यह देश के साथ धोखा है। मैं हैरान हूं।

भाजपा सांसद ने कहा कि जब तक गेंदबाजी का स्तर तय नहीं होता, हम विश्व कप या कोई श्रृंखला नहीं जीत सकते। भारतीय टीम विश्व कप में अपने अभियान का आगाज 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। ईशांत की चोट छिपाने के लिए आलोचना करते हुए आजाद ने उनकी फिटनेस पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, 'इशांत शर्मा एक मैच में अच्छा खेलता है और बाकी में घायल हो जाता है। ऐसे में उसे मुख्य गेंदबाज के तौर पर रखने का क्या फायदा है।' उन्होंने कहा, 'रिहैबिलिटेशन के बाद वापसी करके भी वह दो मैच खेलकर फिर घायल हो गया। यह समझ में नहीं आता कि इतने करोड़ खर्च करने के बावजूद भारतीय क्रिकेट बोर्ड स्थिर टीम क्यों नहीं बना सका।' उन्होंने कहा कि क्रिकेट में कुछ भी कयास लगाना मुश्किल है लेकिन मौजूदा भारतीय टीम के प्रदर्शन को देखकर कोई उम्मीद नहीं बंधती। उन्होंने कहा, 'मौजूदा फॉर्म को देखते हुए भारत में वह आत्मविश्वास नहीं है जो होना चाहिए।

आजाद ने खिलाड़ियों की प्रतिबद्धता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, 'यह हैरानी की बात है कि हम टेस्ट और एक दिवसीय मैचों में फिटनेस के लिए जूझते रहते हैं लेकिन आईपीएल में अचानक सारे खिलाड़ी सौ प्रतिशत फिट हो जाते हैं।' उन्होंने कहा कि यह हैरानी की बात है कि बीसीसीआई देश में खेल के विकास के लिए इतना पैसा खर्च कर रहा है लेकिन टीम अपेक्षित नतीजे नहीं दे पा रही है। उन्होंने कहा, 'बीसीसीआई कोचों, विडियो विश्लेषकों, क्रिकेट अकादमियों पर इतना खर्च कर रहा है लेकिन भारतीय टीम मैदान पर अपेक्षित नतीजे नहीं दे पा रही है। यह हैरानी की बात है।

ऐजंसी

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार