14 अक्टूबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर नयन मोंगिया के बेटे को लेकर एक बड़ी खबर आई है। नयन मोंगिया के बेटे मोहित अपने पिता के जैसे विकेटकीपर नहीं बल्कि स्लो-लेफ्ट-आर्म बॉलर हैं  और वो इस समय कोच विनीत वाडेकर के साथ गेंदबाजी की ट्रेनिंग ले रहे हैं। 

दिनेश कार्तिक की वाइफ बला की खूबसूरत है, जरूर देखें

Advertisement

नयन मोंगिया भारत के उन विकेटकीपर में शुमार किए जाते हैं जिन्होंने कई सालों तक भारतीय टीम को अपनी सेवाएं दी थी। आपको बता दें कि मोहित को विकेटकीपर नहीं बननें की सलाह खुद नयन मोंगिया ने दी है। जिसके कारण ही मोहित विकेटकीपर ना बनकर आज एक बेहतरीन गेंदबाज बननें की ओर अग्रसर हैं।

Advertisement

टाइम्स ऑफ इंडिया के खबर के मुताबित मोहित के अनुसार उन्हें विकेटकीपर ना बननें की सलाह उनके पापा ने ही दी है। मोहित का कहना है कि विकेटकीपिंग बनकर आप ज्यादा कुछ कमाल नहीं कर सकते हैं। इसलिए मैं अपने कोच के साथ लेफ्ट-आर्म स्पिन गेंदबाजी करने की ट्रेनिंग शुरू कर दी है। 

दिनेश कार्तिक की वाइफ बला की खूबसूरत है, जरूर देखें

अब ये देखना दिलचस्प होगा कि नयन मोंगिया के बेटे एक अच्छे स्पिन गेंदबाज बनकर कब टीम इंडिया के चौखट पर पहुंचते हैं। आपको बता दें कि नयन मोंगिया ने भारत की ओर से 44 टेस्ट मैच और 140 वनडे मैच खेले

लेखक के बारे में

Surendra Kumar
Saurabh Sharma is an Editor for Cricketnmore in Delhi Read More
ताजा क्रिकेट समाचार