इंडियन प्रीमियर लीग में दुनियाभर के दिग्गज खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। इस कैश रिच लीग में टी20 क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी नज़र आते हैं, लेकिन इसके बावजूद कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जिनकी रिप्लेसमेंट इस टूर्नामेंट में भी ढूंढनी काफी मुश्किल है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको ऐसे ही तीन खिलाड़ियों के नाम बताएंगे।

Advertisement

MS Dhoni (महेंद्र सिंह धोनी)

Advertisement

सितारों से सजी इंडियन प्रीमियर लीग में भी महेंद्र सिंह धोनी की रिप्लेसमेंट मिल जाए ऐसा बेहद मुश्किल है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि धोनी किसी 3D प्लेयर से कम नहीं है।

भले ही महेंद्र सिंह धोनी गेंदबाज़ी नहीं करते, लेकिन इसके बावजूद धोनी जैसा कप्तान, विकेटकीपर, और फिनिशर मिलना बेहद मुश्किल हैं। धोनी का चतुर दिमाग और कप्तानी के दम पर CSK ने चार बार IPL का टाइटल जीता है।

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya)

Advertisement

3D प्लेयर और गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या की रिप्लेसमेंट खोजना भी कोई आसान काम नहीं है। साल 2022 मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस हार्दिक को रिटेन नहीं कर पाई थी जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा।

हार्दिक एक इंडियन फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर हैं। उन्होंने गुजरात टाइटंस को अपनी अगुवाई में टूर्नामेंट का खिताब जितवाया है जिससे यह साफ होता है कि आईपीएल में उनकी रिप्लेसमेंट निकलाना कोई आसान बात नहीं।

Advertisement

राशिद खान (Rashid Khan)

अफगानी स्पिनर राशिद खान भी हमारी लिस्ट का हिस्सा हैं। राशिद मौजूदा समय में दुनिया के सबसे बेहतरीन स्पिनर हैं, लेकिन उन्हें एक ऑलराउंडर कहा जाना चाहिए। ऐसा हम नहीं, खुद गुजरात टाइटंस के कप्तान का मानना है। हार्दिक पांड्या ने हाल ही में अपने बयान में कहा था कि राशिद के टीम में होने से हमे एक क्वालिटी स्पिनर और मैच फिनिशर मिलता है।

राशिद खान अपनी गेंदबाज़ी और बल्लेबाज़ी दोनों से ही मैच पलट सकते हैं। उन्होंने अब तक 93 आईपीएल मुकाबलों में 154.55 की स्ट्राइक रेट से कुल 323 रन और 114 विकेट चटकाए हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार