जयपुर, 1 अप्रैल | राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर श्रेयस गोपाल ने मंगलवार को कहा कि उनका सपना भारत के लिए खेलना है लेकिन वह इसके बारे में लगातार सोच कर अपने ऊपर किसी तरह का दबाव नहीं ले रहे हैं।

Advertisement

गोपाल ने राजस्थान के पोडकास्ट 'द रॉयल्स' में अपनी टीम के गेंदबाजी कोच ईश सोढ़ी से बात करते हुए कहा कि उनका सपना भारत के लिए खेलना है और वह अपनी जगह पाने के लिए कड़ी मेहनत करने को तैयार हैं।

Advertisement

लेग स्पिनर ने कहा, "मैं भारत के लिए खेलना चाहता हूं चाहे कोई भी प्रारूप हो। अगर मैं भारत के लिए खेल सका तो मुझे काफी गर्व होगा। मैं इसके लिए अपने ऊपर ज्यादा दबाव नहीं बनाना चाहता हूं। मैं आईपीएल का लुत्फ लेता हूं। मैं कड़ी मेहनत करता हूं। साथ ही मैं भारत के लिए खेलना चाहता हूं।"

कोरोनावायरस के कारण आईपीएल के 13वें सीजन को 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है। इसकी शुरुआत पहले 29 मार्च से होनी थी, लेकिन कोरोनावायरस के कारण ऐसा नहीं हो सका।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार