सोशल मीडिया पर हमेशा से ही ये बहस चलती रही है कि आखिर इंडिया का सबसे बेहतरीन कप्तान कौन है। कुछ लोग विराट कोहली (Virat Kohli) को इंडिया का बेस्ट कैप्टन कहते हैं, तो कुछ का मानना है कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) जैसा कप्तान कोई नहीं है। हालांकि इन सब से इतर इंडियन टीम के घातक गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की सोच फैंस से बिल्कुल अलग है। मोहम्मद शमी ने 42 वर्षीय महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को भारत का सबसे बेहतरीन कप्तान कहा है। इतना ही नहीं उन्होंने तो धोनी को दुनिया का भी नंबर 1 कैप्टन तक घोषित कर दिया है।

Advertisement

माही हैं नंबर 1

Advertisement

मोहम्मद शमी ने हाल ही में न्यूज18 के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया जहां उनसे ये मुश्किल सवाल किया गया है कि आपके अनुसार भारत और दुनिया का सबसे बेहतरीन कप्तान कौन है? यहां शमी ने बिना एक भी सेंकेड का समय गंवाए। थाला धोनी का नाम ले लिया।

वो बोले, 'ये एक मुश्किल सवाल है क्योंकि यहां बात तुलना पर आ जाती है। सब का तरीका अलग-अलग होता है। जो ज्यादा सफल है आप उन्हें ही बेस्ट कहोगे। इसलिए मेरे हिसाब है महेंद्र सिंह धोनी बेस्ट कैप्टन हैं। क्योंकि उन्होंने जो भी हासिल किया आज तक किसी ने भी हासिल नहीं किया।'

रोहित  या विराट, कौन है इंडिया का बेस्ट बल्लेबाज?

Advertisement

ये भी जान लीजिए कि मोहम्मद शमी के अनुसार विराट कोहली इंडिया और दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज हैं। शमी का कहना है कि विराट ने बीते समय में कई रिकॉर्ड तोड़े हैं जिस वजह से वो उन्हें नंबर 1 बैटर मानते हैं। वहीं रोहित पर बात करते हुए उन्होंने ये कहा कि अगर मैं खूंखार बल्लेबाज की बात करूं तो वो रोहित हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि विराट प्यार से चौके छ्क्के मारते हैं, लेकिन जब रोहित शॉट्स मारते हैं तो बहुत लंबे और दूर मारते हैं।

मोहम्मद शमी के ऊपर भी बनेगी बायोपिक

Also Read: Live Score

Advertisement

आपको बता दें कि घातक गेंदबाज़ मोहम्मद शमी ने ये संकेत दिये हैं कि उनके ऊपर भविष्य में बायोपिक मूवी बनेगी। हालांकि ऐसा कब होगा और बायोपिक में कौन उनका किरदार निभाएगा इस पर उन्होंने कुछ नहीं कहा। ऐसे में भारतीय फैंस यही चाहेंगे कि शमी की बात पूरी तरह सच साबित हो और दर्शकों को जल्द ही शमी के ऊपर बॉलीवुड बायोपिक देखने को मिले।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार