गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को एकतरफा मुकाबले में हराकर सात विकेट से आईपीएल 2022 की ट्रॉफी जीत ली। आईपीएल 2022 खत्म होने के बाद इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) ने अपनी आईपीएल 2022 की फेवरेट XI टीम चुनी है। केविन पीटरसन की टीम में 5 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। हालांकि, आईपीएल के नियम के अनुसार कोई भी टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में ज्यादा से ज्यादा 4 ही विदेशी खिलाड़ियों को शामिल कर सकते हैं।

Advertisement

हार्दिक पांड्या ने अपनी कप्तानी से केविन पीटरसन को प्रभावित किया जिसके चलते उन्होंने हार्दिक को अपनी टीम का भी कप्तान बनाया है। हार्दिक पांड्या ने पूरे टूर्नामेंट में 487 रन बनाए और आठ विकेट झटके थे। वहीं फाइनल मुकाबले में शानदार गेंदबाजी के लिए हार्दिक को मैन ऑफ द मैच भी चुना गया था।

Advertisement

केविन पीटरसन ने अपनी आईपीएल टीम ऑफ द ईयर में हार्दिक के अलावा जोस बटलर रवि अश्विन और जोश हेजलवुड को भी शामिल किया है। केविन पीटरसन ने जोस बटलर और क्विंटन डी कॉक को अपनी टीम के लिए सलामी जोड़ी के रूप में रखा है। जोस बटलर इस साल 863 रन बनाकर ऑरेंज कैप विजेता रहे हैं जबकि डी कॉक ने एलएसजी के लिए 508 रन बनाए। 

Kevin Pietersen XI: जोस बटलर (राजस्थान रॉयल्स), क्विंटन डी कॉक (लखनऊ), केएल राहुल (लखनऊ), डेविड मिलर (गुजरात टाइटंस), हार्दिक पांड्या (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन (पंजाब किंग्स), रविचंद्रन अश्विन (राजस्थान रॉयल्स), राहुल तेवतिया (गुजरात टाइटंस), उमरान मलिक (हैदराबाद), युजवेंद्र चहल (राजस्थान रॉयल्स) और जोश हेजलवुड।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार