भारत और इंग्लैंड के बीच पुणे में खेले जाने वाली तीन वने मैचों की सीरीज के आयोजन को महाराष्ट्र सरकार ने हरी झंडी दे दी है। हालांकि 23, 26 औऱ 28 मार्च को होने वाले इन मुकाबलों में दर्शकों को आने की इजाजत नहीं होगी, जिसकी वजह है राज्य में कोरोना के बढ़ते मामले।

Advertisement

महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के अध्यक्ष विकास काकातकर की मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष मिलिंद नार्वेकर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और पर्यटन और पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे के साथ बैठक के बाद यह फैसला लिया गया।

Advertisement

महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने शनिवार (27 फरवरी) को एक बयान जारी कर कहा, "महाराष्ट्र में वर्तमान में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए, माननीय मुख्यमंत्री से इनपुट्स के बाद, यह निर्णय लिया गया कि बिना दर्शकों के इन मैचों के आयोजन की अनुमति दी जाएगी।” 

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट के बाद पांच टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज खेली जाएगी, जिनका आयोजन इस मैदान पर ही होगा। इसके बाद पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में वनडे सीरीज खेली जाएगी। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार