दुनिया में कोवि़ड का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन समस्या का कारण बना हुआ है। इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम तीन टेस्ट और तीन वनडे मैच खेलने के लिए साउथ अफ्रीका पहुंच चुकी है। जहां खिलाड़ी और सीरीज की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अब सभी मैच खाली स्टेडियम में करवाने का फैसला किया गया है। 

Advertisement

इसकी जानकारी खूद क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने अपने आधिकारिक ट्वीट हैंडल से दी है। उन्होंने कहा है कि आगामी साउथ अफ्रीका और भारत दौरे के लिए टिकट उपलब्ध नहीं कराया जाएगा क्योंकि दोनों क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों और दौरे की सुरक्षा के लिए एक संयुक्त निर्णय लिया है। मैचों का सुपरस्पोर्ट और एसएबीसी पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।

Advertisement

बता दें कि साउथ अफ्रीका में बीते दिनों में कोरोना के केस बढ़े हैं। भारतीय टीम को यहां पहला टेस्ट 26 से 30 दिसंबर तक खेलना है। टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 3 से 7 और तीसरा मैच 11 से 15 जनवरी तक खेला जाना है। टेस्ट सीरीज के बाद भारत को साउथ अफ्रीका के साथ तीन वनडे मुकाबले भी खेलने है जिसका पहला मैच 19 जनवरी को खेला जाएगा।     

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार