Pakistan vs West Indies 2nd Test: पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज नौमान अली ( Noman Ali Hat-Trick) ने शनिवार (25 जनवरी) को वेस्टइंडीज के खिलाफ मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन अपनी शानदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया। पारी का 12वें ओवर करने आए 38 साल के नौमन ने पहली गेंद पर जस्टिन ग्रीव्स, दूसरी गेंद पर टेविन इमलाच और तीसरी गेंद पर केविन सिंक्लेयर को आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी की।

Advertisement

पाकिस्तान के 72 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी स्पिन गेंदबाज ने हैट्रिक चटकाई है। इसके अलावा वह पाकिस्तान के पांचवें खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने टेस्ट में यह कारनामा किया है। इससे पहले वसीम अकरम, अब्दुल रज्जाक, मोहम्मद सामी और नसीम शाह ने टेस्ट में हैट्रिल ली थी। 

Advertisement

नौमान टेस्ट इतिहास में हैट्रिक लेने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं, उन्होंने 38 साल 110 दिन में यह कारनामा किया है। रंगना हेराथ (38 साल 139 दिन) इस लिस्ट में पहले नंबर पर है। इसके अलावा 19 साल बाद ऐसा हुआ है जब एक गेंदबाज ने टेस्ट के पहले सत्र में हैट्रिक ली है। 2006 में इरफान पठान पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा किया था। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के कप्तान क्रैग ब्रैथवेट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। हालांकि यह फैसला गलत साबित हुआ और पहले 7 विकेट सिर्फ 38 रन के कुल स्कोर पर गिर गए। 

पाकिस्तान ने टीम में एक बदलाव किया है, खुर्रम शहजाद की जगह काशिफ अली डेब्यू कर रहे हैं। अमीर जांगू वेस्टइंडीज के लिए डेब्यू कर रहे हैं। 

टीमें:

Advertisement

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), मिकाइल लुइस, अमीर जांगू, केवम हॉज, एलिक अथानाजे, जस्टिन ग्रीव्स, टेविन इमलाच (विकेटकीपर), केविन सिंक्लेयर, गुडाकेश मोती, जोमेल वारिकन, जेडन सील्स।

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): शान मसूद (कप्तान), मुहम्मद हुरैरा, बाबर आजम, कामरान गुलाम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान आगा, साजिद खान, नोमान अली, काशिफ अली, अबरार अहमद।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार