Pakistan vs England 2nd Test: पाकिस्तान के 38 वर्षीय स्पिनर नौमान अली (Noman Ali) ने इंग्लैंड के खिलाफ मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में अपनी शानदार गेंदबाजी से धमाल मचा दिया। नौमान ने इस मैच में कुल 11 विकेट हासिल किए। जिसमें दूसरी पारी में 16.3 ओवर में 46 रन देकर 8 विकेट हासिल किए और इसके साथ ही उन्होंने खास रिकॉर्ड बना दिया। 

Advertisement

ऐसा करने वाले पाकिस्तान के पहले स्पिनर

नौमान पाकिस्तान के 72 साल के टेस्ट इतिहास के पहले स्पिनर बन गए हैं, जिन्होंने एक मैच की चौथी पारी में आठ विकेट लेने का कारनामा किया है। इससे पहले चौथी पारी में बेस्ट प्रदर्शन का रिकॉर्ड पूर्व तेज गेंदबाज सरफराज नवाज के पास है। नवास ने 1979 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में खेले गए टेस्ट की चौथी पारी में 86 रन देकर 9 विकेट लिए थे।

52 साल बाद हुआ ऐसा

नौमान के अलावा इस मैच में उनके साथी स्पिनर साजिद खान ने 9 विकेट हासिल किए। टेस्ट क्रिकेट में 52 साल के बाद ऐसा हुआ है जब एक मैच सभी 20 विकेट सिर्फ दो गेंदबाजों ने मिलकर लिए हैं। 

टेस्ट मैच में सभी 20 विकेट लेने वाले दो गेंदबाज

एम नोबल (13) और एच ट्रंबल (7) बनाम इंग्लैंड, मेलबर्न, 1902

सी ब्लाइथ (11) और जी हर्स्ट (9) बनाम ऑस्ट्रेलिया, बर्मिंघम, 1909

बी वोगलर (12) और ए फॉल्कनर (8) बनाम इंग्लैंड, जो'बर्ग, 1910

जे लेकर (19) और टी लॉक (1) बनाम ऑस्ट्रेलिया, मैनचेस्टर, 1956

एफ महमूद (13) और खान मोहम्मद (7) बनाम ऑस्ट्रेलिया, कराची, 1956

बी मैसी (16) और डेनिस लिली (4) बनाम इंग्लैंड, लॉर्ड्स, 1972

नौमान अली (11), साजिद खान (9) बनाम इंग्लैंड, मुल्तान, 2024

गौरतलब है कि दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने इंग्लैंड क 152 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। सीरीज का तीसरा औऱ आखिरी टेस्ट मैच 24 अक्टूबर से रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम मे खेला जाएगा। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार