अबू धाबी में खेले जा रहे एशिया कप 2025 के मुकाबले में श्रीलंका के तेज गेंदबाज़ नुवान तुषारा, ने बांग्लादेश के बल्लेबाज़ तंजीद हसन को पहली ही ओवर में चलता कर दिया। उनकी खतरनाक गेंदबाज़ी ने शुरुआत से ही विरोधी टीम पर दबाव बना दिया। साथ ही दुष्मंथा चमीरा ने भी कमाल दिखाया और बांग्लादेश शुरुआती ओवरों में ही गहरे संकट में फंस गया।

Advertisement

एशिया कप 2025 का पांचवां मैच शनिवार (13 सितंबर) को अबू धाबी के ज़ायेद क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला लिया और टीम को शानदार शुरुआत दिलाई नुवान तुषारा ने।

Advertisement

31 वर्षीय तेज़ गेंदबाज़ को कप्तान चरित असलंका ने नई गेंद थमाई और उन्होंने पहले ही ओवर में तंजीद हसन को परेशान कर दिया। शुरुआती पांच गेंदों पर रन न दे पाने के बाद छठी गेंद पर तुशारा ने फुल लेंथ इनस्विंगर फेंकी। तंजिद बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में चूक गए और उनके स्टंप बिखर गए। इस तरह वे छह गेंदों पर बिना खाता खोले आउट हो गए।

VIDEO:

यहीं नहीं रुका श्रीलंका का हमला। अगले ओवर में दुष्मंथा चमीरा ने भी शानदार गेंदबाज़ी की और बिना रन दिए परवेज हुसैन इमरान का विकेट झटक लिया। जिसके चलते दो ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर था 0/2।

आपको बता दें इन विकेट-मेडन ओवरों से तुषारा और चमीरा दोनों ही गेंदबाज़ एशिया कप टी20 इतिहास में पावरप्ले में विकेट मेडन डालने वाले पांचवे और छठे गेंदबाज़ भी बन गए। 

Advertisement

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिल मिशारा, कुसल परेरा, चैरिथ असलांका (कप्तान), कमिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, दुष्मंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा।

Also Read: LIVE Cricket Score

बांग्लादेश: परवेज हुसैन इमोन, तंजीद हसन तमीम, लिटन दास (विकेटकीपर/कप्तान), तौहीद हृदोय, जेकर अली, शमीम हुसैन, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, तन्जीम हसन साकिब, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार