MI New York vs Washington Freedom Dream11 Prediction, MLC 2025: मेजर लीग क्रिकेट 2025 का 11वां मुकाबला रविवार, 22 जून को एमआई न्यूयॉर्क और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच ग्रैंड प्रेयरी क्रिकेट स्टेडियम, डलास में खेला जाएगा। गौरतलब है कि ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार सुबह 05:30 AM से शुरू होगा।

Advertisement

इस मुकाबले में आप माइकल ब्रेसवेल को कैप्टन के तौर पर चुन सकते हो जो कि आपको अपनी बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही काफी सारे पॉइंट्स जीता सकते हैं। गौरतलब है कि माइकल ब्रेसवेल गज़ब की फॉर्म में हैं और MLC 2025 टूर्नामेंट में 3 मैच खेलते हुए 52.50 की औसत और 156.71 की स्ट्राइक रेट से 105 रन और 4 विकेट चटका चुके हैं। बता दें कि इस हरफनमौला खिलाड़ी के पास 171 टी20 मैचों का अनुभव है जिसमें उन्होंने 3186 रन और 83 विकेट चटकाए हैं। यही वज़ह है उन्हें कैप्टन चुनना एक अच्छा फैसला होगा। उपकप्तान के तौर पर आप मिशेल ओवेन या ग्लेन मैक्सवेल का चुनाव कर सकते हो।

Advertisement

NY vs WAS Match Details

दिन - रविवार, 22 जून 2025
समय - 05:30 AM IST
वेन्यू - ग्रैंड प्रेयरी क्रिकेट स्टेडियम, डलास

Grand Prairie Stadium, Dallas Pitch Report

डलास का ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम एक संतुलित पिच उपलब्ध करता है जहां बल्लेबाज़ों और गेंदबाज़ों दोनों के लिए अच्छी मदद होती है। इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम रन चेज करना पसंद करती है और ऐसा करते हुए यहां 10 में से 6 टी20 इंटरनेशनल मैच जीते गए हैं। ये भी जान लीजिए कि इस मैदान पर पहली इनिंग का औसत स्कोर 144 रन रहा है।

Advertisement

गौरतलब है कि MLC 2025 में यहां अब तक सिर्फ एक ही मुकाबला खेला गया है जो कि टेक्सास सुपर किंग्स और सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के बीच हुआ था। इस मुकाबले में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स टीम ने 16.1 ओवर में 199 रनों का लक्ष्य हासिल करते हुए 7 विकेट से जीत हासिल की थी। इस मैच में 36.1 ओवर के खेल में 400 रन और 8 विकेट गिरे थे।

NY vs WAS: Where to Watch?

MLC 2025 क्रिकेट फैंस Star Sports Network और Jio Hotstar ऐप पर इन्जॉय कर सकते हैं।

Advertisement

NY vs WAS Dream11 Team

विकेटकीपर - क्विंटन डी कॉक, निकोलस पूरन 
बल्लेबाज - कीरोन पोलार्ड, ग्लेन मैक्सवेल, मोनंक पटेल
ऑलराउंडर - माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), रचिन रविंद्र, जैक एडवर्ड्स, मिशेल ओवेन (उपकप्तान)
गेंदबाज़ - ट्रेंट बोल्ट, सौरभ नेत्रावलकर।

NY vs WAS Predicted Playing 11

Advertisement

MI New York XI : क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), हीथ रिचर्ड्स, मोनांक पटेल, निकोलस पूरन (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, कीरोन पोलार्ड, तजिंदर ढिल्लन, सनी पटेल, ट्रेंट बोल्ट, नवीन-उल-हक, एहसान आदिल।

Washington Freedom XI : मिशेल ओवेन, रचिन रविंद्र, एंड्रीज़ गूस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल (कप्तान), मार्क चैपमैन, जैक एडवर्ड्स, ओबस पिएनार, इयान हॉलैंड, मार्क अडायर, यासिर मोहम्मद, सौरभ नेत्रावलकर।

NY vs WAS Dream11 Prediction, NY vs WAS Dream11 Team, Major League Cricket, Fantasy Cricket Tips, MLC 2025, NY vs WAS Pitch Report, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Dream11 Team, Playing XI, Pitch Report, MI New York vs Washington Freedom

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार