सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल (97) की शानदार अर्धशतकीय पारी तथा मिशेल सेंटनर (4/31) की बेहतरीन गेंदबाजी से न्यूजीलैंड ने यहां यूनीवर्सिटी ओवल मैदान पर खेले गए दूसरे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को गुरुवार को चार रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली।

Advertisement

न्यूजीलैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुप्टिल के 50 गेंदों पर छह चौकों और आठ छक्के की मदद से 97 रन तथा कप्तान केन विलियम्सन के 35 गेंदों पर दो चौकों और तीन छक्कों के सहारे 53 रन की पारी की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 219 रन का स्कोर खड़ा किया।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया 20 ओवर में आठ विकेट पर 215 रन ही बना सकी। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मार्कस स्टोयनिस ने 37 गेंदों पर सात चौकों और पांच छक्कों की मदद से 78 रन बनाए और अपनी टीम को जीत दिलाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके। गुप्टिल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने टिम सेफर्ट का विकेट महज 20 के स्कोर पर गंवा दिया। सेंटनर को केन रिचर्डसन ने आउट किया। उन्होंने तीन रन बनाए।

इसके बाद गुप्टिल और विलियम्सन ने पारी को संभाला और दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 131 रनों की साझेदारी हुई। न्यूजीलैंड की पारी में जेम्स नीशम 16 गेंदों पर एक चौके और छह छक्कों की मदद से 45 रन बनाकर नाबाद रहे।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से रिचर्डसन ने तीन विकेट, डेनियल सैम्स, झाई रिचर्डसन और एडम जम्पा ने एक-एक विकेट लिया।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया की पारी में जोश फिलिप ने 45, सैम्स ने 41, मैथ्यू वेड ने 24 और कप्तान आरोन फिंच ने 12 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से सेंटनर के अलावा नीशम ने दो विकेट, टिम साउदी ने एक विकेट और ईश सोढ़ी ने एक विकेट लिया।

पहले टी20 में भी न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था। दोनों टीमों के बीच तीन मार्च को वेलिंगटन में सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार