NZvsBan: बांग्लादेश के तेज गेंदबाजी कोच ओटिस गिब्सन ने महसूस किया कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन नई गेंद से उनके गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की है।

Advertisement

बांग्लादेश के गेंदबाजों ने दिन की अच्छी शुरुआत करते हुए न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को स्विंग और कुछ सीम से परेशान किया, जिसके बाद शोरफुल इस्लाम ने टॉम लैथम को आउट करके अपनी पहली सफलता प्राप्त की, हालांकि इस्लाम और तस्कीन अहमद ने डेवोन कॉनवे और विल यंग को परेशान किया, लेकिन उन दोनों को 138 रनों की साझेदारी करने से नहीं रोक पाए। दिन के अंत तक बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड के पांच बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया।

Advertisement

गिब्सन ने कहा, "मुझे लगता है कि तेज गेंदबाजों ने कठिन परिस्थितियों में नई गेंद से अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने वास्तव में कड़ी मेहनत की। वहीं हम कुछ और विकेट ले सकते थे। हम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम के खिलाफ खेल रहे हैं। मैं काफी खुश हूं जिस तरह से खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया।"

यह पूछे जाने पर कि बांग्लादेश के गेंदबाजी आक्रमण में क्या बदलाव आया, गिब्सन ने इसके लिए फुल लेंथ की गेंदबाजी को बेहतर बताया, जो कि घरेलू परिस्थितियों में उनके द्वारा की जाने वाली गेंदबाजी के बिल्कुल विपरीत है।

उन्होंने कहा, "हम गेंद को स्विंग कराने पर बहुत काम कर रहे हैं। मुझे लगता है कि आज आप हर किसी को गेंद को स्विंग कराते हुए देखेंगे। यहां हम स्विंग कराने पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं।"

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार