New Zealand vs England: इंग्लैंड के युवा खिलाड़ी हैरी ब्रुक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन विस्फोटक अंदाज में अर्धशतक लगाकर टेस्ट क्रिकेट में अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखा है। हैरी ब्रुक ने केवल 43 गेंदों में अपना अर्धशतक जड़ दिया था। हैरी ब्रुक ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी पहली सात पारियों से पांच पचास से अधिक का स्कोर बनाकर गजब का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। 152-3 के स्कोर पर ओली पोप के विकेट गिरने के बाद हैरी ब्रुक बैटिंग करने के लिए आए और आते ही न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को निशाना बनाया। 

Advertisement

डिनर ब्रेक तक उन्होंने 64 गेंदों में 14 चौके और एक छक्के की मदद से 79 रन बना लिए थे। 43वें ओवर की तीसरी गेंद पर, हैरी ब्रुक मंत्रमुग्ध कर देने वाला शॉट खेला। लॉन्ग ऑफ रोप टिम साउदी की गेंद पर हैरी ब्रुक के बल्ले  से निकला छक्का देखते ही बनता था। वैसे तो हैरी ब्रुक बेजबॉल क्रिकेट खेल रहे थे लेकिन, उनके इस शॉट ने क्लासिक टेस्ट क्रिकेट और महान सचिन तेंदुलकर की याद आ जाती है।

Advertisement

टिम साउदी की गेंद पर छक्का लगाने के बाद हैरी ब्रुक कुछ देर के लिए पोज देते रहे। वहीं अगर पहले टेस्ट मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और जैक क्रॉली के रूप में जल्दी ही उन्होंने अपना पहला विकेट खो दिया। लेकिन, इसके बाद बेन डकेट ने 84 रन की पारी से इंग्लैंड को ड्राइवर सीट पर ला दिया। 

बेन डकेट ने लगभग 150 की स्ट्राइक रेट के साथ बैटिंग करते हुए अर्धशतक लगाया था। बेन डकेट के अलावा हैरी ब्रूक ने कमान संभाली और 89 रनों की तूफानी पारी खेलकर इंग्लैंड को मजबूत स्थिति में ले आया। न्यूजीलैंड के लिए नील वैगनर ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए। खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 33 रन बना लिए हैं। जेम्स एंडरसन ने 2 विकेट लिए हैं। वहीं ओली रॉबिन्सन के खाते में 1 विकेट आया।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार