New Zealand vs India 1st Test Match Prediction: न्यूजीलैंड और भारत के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार, 19 नवंबर को वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार 03:30 AM से शुरू होगा।

इन दोनों टीमों के बीच आखिरी टेस्ट इंटरनेशनल साल 2024 में खेला गया था। ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुआ था जहां न्यूजीलैंड ने 147 रन डिफेंड करके मेजबान भारत को 25 रनों से मात दी थी। गौरतलब है कि न्यूजीलैंड ने सिर्फ वानखेडे़ टेस्ट ही नहीं, बल्कि तीन मैचों की सीरीज भी 3-0 से जीती थी। इस सीरीज के हीरो विल यंग थे। उन्होंने सीरीज में 244 रन बनाए थे।

NZ vs IND 1st Test: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - गुरुवार, 19 नवंबर 2026
समय - 03:30 AM IST
वेन्यू - बेसिन रिजर्व, वेलिंगटन

Basin Reserve, Wellington Pitch Report

वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व की पिच संतुलित मानी जाती है। यहां शुरुआती दो दिनों में तेज गेंदबाजों को अच्छी स्विंग, उछाल और सीम मूवमेंट मिलती है। हालांकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतर हो जाती है। तीसरे दिन से स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलने की उम्मीद रहती है। यहां टेस्ट मैच की पहली पारी का औसत स्कोर करीब 294 रन है। बताते चलें वेलिंगटन के मैदान पर अब तक 73 टेस्ट इंटरनेशनल खेले गए हैं। इनमें से पहले गेंदबाज़ी करने वाली टीम ने 30 मुकाबले जीते हैं।

NZ vs IND Test Head To Head Record

कुल - 65
भारत - 22
न्यूजीलैंड - 16
ड्रॉ - 27

NZ vs IND 1st Test : Where to Watch?

न्यूजीलैंड-भारत के बीच होने सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर Sony Sports Network पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप इसे OTT प्लेटफॉर्म SonyLIV पर भी इन्जॉय कर सकते हो।

NZ vs IND 1st Test: Player to Watch Out For

न्यूजीलैंड की टीम से डेरिल मिचेल, टॉम लैथम और मैट हेनरी स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर भारतीय टीम की तो शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और जसप्रीत बुमराह अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

New Zealand vs India 1st Test Probable Playing XI

New Zealand Test Probable Playing XI: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टॉम ब्लेंडल (विकेटकीपर), काइल जेमीसन, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, मैट हेनरी। 

India Test Probable Playing XI: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बराड़/आकाश दीप,  जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

New Zealand vs India Today's Match Prediction

इस टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

NZ vs IND 1st Test Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, NZ vs IND Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, New Zealand vs India Match Preview

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार