वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने पर न्यूजीलैंड के आलराउंडर डेरिल मिशेल पर मैच फीस का 15 फीसदी जुर्माना लगाया गया है। आईसीसी ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

Advertisement

जर्मेन ब्लैकवुड की 104 रनों की पारी भी वेस्टइंडीज को हार से नहीं बचा सकी। न्यूजीलैंड ने पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन ही वेस्टइंडीज पर पारी और 134 रनों से एकतरफा जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली।

Advertisement

मामला विंडीज की पारी के 62वें ओवर की है जब कप्तान जेसन होल्डर विकेटों के बीच रन लेने के लिए दौड़ रहे थे तभी मिशेल ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। मिशेल को आईसीसी की आचार संहिता का अनुच्छेद 2.3 का दोषी पाया गया।

आईसीसी ने साथ ही मिशेल के अनुशासन रिकॉर्ड में भी एक डीमेरिट अंक जोड़ दिया है। जब कोई खिलाड़ी 24 महीने के अंदर चार या उससे ज्यादा डीमेरिट अंक पा लेता है तो उसे निलंबन का सामना करना पड़ता है।

आलराउंडर मिशेल ने अपनी गलती के लिए माफी मांग ली है और इसलिए अब उनके खिलाफ औपचारिक कार्रवाई की जरूरत नहीं है।

वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में शुक्रवार से खेला जाएगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार