आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 के चौथे मैच में ओमान ने कश्यप प्रजापति, आकिब इलियास, जीशान मकसूद अर्धशतकीय पारियों की मदद से आयरलैंड को 5 विकेट से हार का स्वाद चखा दिया। ओमान ने वनडे में पहली बार किसी टेस्ट नेशन वाली टीम को हराया है। बुलावायो एथलेटिक क्लब, बुलावायो में खेले गए इस मैच में ओमान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला चुना था। 

Advertisement

इस मैच में आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 281 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन जॉर्ज डॉकरेल के बल्ले से निकले। उन्होंने 89 गेंद का सामना करते हुए 7 चौको और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 91 रन की पारी खेली। उनके अलावा हैरी टेक्टर ने 82 गेंद का सामना करते हुए 5 चौको की मदद से 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

Advertisement

इन दोनों बल्लेबाजों ने 79 (102) रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज लोरकन टकर ने 18 गेंद में 5 चौको की मदद से 26 रन बनाये। ओमान की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट बिलाल खान और फैयाज बट ने चटकाए। एक-एक विकेट जीशान मकसूद, अयान खान और जय ओदेदरा ने अपने खाते में जोड़े। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओमान की टीम ने 48.1 ओवर में 5 विकेट खोकर और 285 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 72(74) रन कश्यप प्रजापति के बल्ले से निकले। उन्होंने अपनी इस पारी में 6 चौके और एक छक्का लगाया। उनके अलावा कप्तान जीशान मकसूद ने 60 गेंद का सामना करते हुए 3 चौके और एक छक्के की मदद से 53 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। 

इन दोनों ने 63 (59) रन की साझेदारी निभाई। वहीं आकिब इलियास ने 49 गेंद का सामना करते हुए 8 चौको की मदद से 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने कश्यप के साथ 94 (88) रन की साझेदारी की थी। मोहम्मद नदीम ने 53 गेंद में 4 चौको की मदद से 46* रन का योगदान दिया। आयरलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट जोशुआ लिटिल और मार्क अडायर को मिला। वहीं एक विकेट जॉर्ज डॉकरेल लेने में सफल रहे। 
 
आयरलैंड की प्लेइंग इलेवन: पॉल स्टर्लिंग, एंडी मैकब्राइन, एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), हैरी टेक्टर, लॉरकन टकर (विकेटकीपर), जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, ग्राहम ह्यूम, जोशुआ लिटिल, बेंजामिन व्हाइट। 

Also Read: Live Scorecard

Advertisement

ओमान की प्लेइंग इलेवन: कश्यप प्रजापति, जतिंदर सिंह, शोएब खान, आकिब इलियास, जीशान मकसूद (कप्तान), मोहम्मद नदीम, अयान खान, नसीम खुशी (विकेटकीपर), बिलाल खान, जय ओदेदरा, फैयाज बट। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार