Aamir Kaleem Record: ओमान के अनुभवी ऑलराउंडर आमिर कलीम (Aamir Kaleem) ने शनिवार, 14 फरवरी को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के 22वें मुकाबले में आयरलैंड (IRE vs OMN) के खिलाफ महज़ 29 गेदों पर 50 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। गौरतलब है कि इसी के साथ उन्होंने इतिहास रचते हुए एक बेहद ही खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ओमान के आमिर कालिम अब टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास अर्धशतक ठोकने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन चुके हैं। उन्होंने 44 साल और 86 दिन की उम्र में ये कारनामा करके इतिहास रचा और गज़ब रिकॉर्ड अपने नाम किया।

Advertisement

खास बात ये भी है कि उन्होंने अपने ही साथी खिलाड़ी मोहम्मद नदीम का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ही कुछ दिनों पहले श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 53 रनों की पारी खेली थी। मोहम्मद नदीम ने टी20 वर्ल्ड कप में 43 साल और 161 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया था।

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अर्धशतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

  • आमिर कलीम (ओमान) - 44 साल 86 दिन
  • मोहम्मद नदीम (ओमान) - 43 साल 161 दिन
  • सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) - 39 साल 345 दिन
  • शोएब मलिक (पाकिस्तान) - 39 साल 279 दिन
  • तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका) - 39 साल 155 दिन

ऐसा रहा मैच का हाल: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 22वां मुकाबला कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया था जहां आयरलैंड ने अपने कैप्टन लोर्कन टकर (51 गेंदों पर नाबाद 94 रन) और ऑलराउंडर गैरेथ डेलानी (30 गेंदों पर 56 रन) की शानदार पारियों के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 235 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में ओमान के लिए आमिर कलीम ने 29 गेंदों पर 50 रन और हम्माद मिर्जा ने 37 गेंदों पर 46 रनों की बेहतरीन पारी खेली, लेकिन इनके अलावा टीम का दूसरा कोई भी बल्लेबाज़ ज्यादा देर मैदान पर टिक नहीं सका। इस तरह ओमान की टीम 18 ओवर में 139 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हुई और आयरलैंड ने 96 रनों से मुकाबला जीतकर अपने नाम किया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार