Oman vs Bangladesh: ओमान के सलामी बल्लेबाज जतिंदर सिंह ने टी20 विश्व कप 2021 के ग्रुप स्टेज में शानदार बल्लेबाजी की है। बांग्लादेश के खिलाफ ग्रुप स्टेज के ओमान के दूसरे गेम में, भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला। शाकिब अल हसन के खिलाफ एकस्ट्रा कवर की दिशा में लगाया गया उनका छक्का किसी का भी दिल मोह ले।

Advertisement

जतिंदर सिंह द्वारा लगाए गए इस छक्के में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की झलक साफ देखने को मिलती है। शाकिब द्वारा फेंके जा रहे सातवें ओवर में जतिंदर सिंह ने कोहली के अंदाज में शॉट खेलने के लिए थोड़ी जगह बनाई और बाउंड्री के ऊपर से उसे कवर पर स्मैश कर दिया।

Advertisement

विराट कोहली को भी अक्सर क्रिकेट के मैदान पर ऐसा शॉट खेलेत हुए देखा गया है। बांग्लादेश के खिलाफ जतिंदर ने 33 गेंदों में 40 रनों की पारी खेली और टीम को एक ठोस शुरुआत प्रदान की। हालांकि, शाकिब अल हसन की गेंद पर ही उन्होंने अपना विकेट गंवाया था। वहीं अगर मैच की बात करें तो बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 153 रन बनाए थे।

बांग्लादेश के लिए शाकिब अल हसन ने बल्ले और गेंद दोनों से ही कमाल किया। शाकिब ने 29 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 42 रन बनाए वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट झटके। ओमान की टीम 127 रनों पर आउट हो गई और बांग्लादेश ने इस मुकाबले को 26 रनों से जीत लिया।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार