प्रथम विश्व युद्ध के सौ साल पूरे होने पर भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने रखा मौन

Updated: Sun, Feb 08 2015 05:07 IST

साउथम्पटन/नई दिल्ली, 29 जुलाई (हि.स.) । भारत और इंग्लैंड के बीच साउथम्पटन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन आज खेल शुरु होने के पहले दिन पहले प्रथम विश्व युद्ध के 100 साल पूरे होने पर भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने एक मिनट का मौन रखा। बता दें कि युद्ध में करीब एक करोड़ 50 लाख लोग मारे गए थे, जिनमें कई क्रिकेटर भी शामिल थे, इन्‍हीं पीड़ितों की याद में मैन रखा गया।

गौरतलब है कि ठीक 100 साल पहले 28 जून 1914 को प्रथम विश्व युद्ध की चिंगारी भड़की। यह विश्व युद्ध 4 साल चला। इसके पीछे का कारण था ऑस्ट्रिया के राजकुमार आर्कडयूक की गोली मारकर हत्या करना।

28 जून 1914 सर्बिया में ऑस्ट्रिया के ताज के उत्तराधिकारी आर्चफ्राज फर्डिनैंड और उनकी पत्नी सोफी की सर्ब राष्ट्रवादी गैवरिलो प्रिंसिप द्वारा हत्या किए जाने से घटनाओं की जो श्रृंखला शुरू हुई वो सिर्फ छ हफ्तों में ही विश्व युद्ध में बदल गई।

इसके कुछ ही दिनों बाद जर्मनी के समर्थन में ऑस्ट्रिया और हंगरी ने सर्बिया को चेतावनी जारी देते हुए युद्ध का ऎलान कर दिया जिसका प्रभाव कई गुना बड़ा और यह 4 साल तक चलने वाले विश्व युद्ध में बदल गया। यह युद्ध इतना भीषण हुआ कि इसकी चपेट में पूरे यूरोपीय देश और उनके उपनिवेश तक आ गए।

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/अनूप

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें