वीरेंद्र सहवाग और शोएब अख्तर जब अपने दिनों में खेलते थे तो दोनों के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिलती थी। इसके साथ ही ये दोनों खिलाड़ी मैदान के बाहर अच्छे दोस्त भी हैं और इस बात का खुलासा दोनों ही कई बार कर चुके हैं लेकिन जब बात सोशल मीडिया की आती है तो इन दोनों को कई बार एक दूसरे को लेकर उल्टे-सीधे बयान देते भी देखा गया है। हालांकि, वो बयान मज़ाक के तौर पर होते हैं।

Advertisement

अगर आपको याद हो तो कुछ समय पहले शोएब अख्तर ने एक ऐसा ही बयान दिया था जिसको लेकर सहवाग के फैंस काफी नाखुश हुए थे लेकिन तब सहवाग की तरफ से कोई भी रिएक्शन नहीं आया था मगर अब सहवाग ने शोएब अख्तर को उनकी उस बात का करारा जवाब दिया है। दरअसल, पाकिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज शोएब अख्तर ने वीरू के बालों को लेकर मज़ाक बनाया था।

Advertisement

अख्तर ने उस समय कहा था, "सहवाग के सिर पर इतने बाल नहीं हैं जितने मेेरे पास नोट हैं।" उस समय तो वीरू ने अख्तर के इस बयान पर रिएक्ट नहीं किया था लेकिन अब काफी समय बाद ब्रेकफास्ट विद चैंपियन शो पर बातचीत करते हुए सहवाग ने अख्तर को जवाब दिया है। सहवाग ने कहा, "मेरे पास अब बाल बहुत हैं लेकिन शोएब के पास अब नोट कम हैं।"

सहवाग ने हाल ही में गौरव कपूर के साथ बातचीत के दौरान कई अंदर की बातें भी बताई। इस शो पर सहवाग ने इस बात का भी खुलासा किया कि उन्हें श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के सामने खेलने से काफी डर लगता था। खैर फिलहाल वीरेंद्र सहवाग रिटायरमेंट एंजॉय कर रहे हैं और अपने परिवार के साथ टाइम बिताने के अलावा वो कमेंट्री में भी हाथ आज़मा रहे हैं। इतना ही नहीं वो सोशल मीडिया के जरिए फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार