3 जनवरी, सिडनी(CRICKETNMORE)। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 3 विकेट पर 365 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के तरफ से डेविड वॉर्नर और मैथ्यू रेंशाव ने कमाल करते हुए शतक जमाए। पहले दिन के खेल का पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

एक तरफ जहां वॉर्नर 113 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं रेंशाव 167 रन बनाकर नॉट आउट हैं। इसके अलावा तीसर टेस्ट मैच के पहले दिन वॉर्नर ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू रेंशाव ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जमाया और शतक जमाते ही मैथ्यू रेंशाव ने टेस्ट क्रिकेट में एक कमाल का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। मैथ्यू रेंशाव टेस्ट क्रिकेट में केवल दूसरे सबसे युवा ओपनर बल्लेबाज हैं जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ खेलकर शतक जमाया हो।

रेंशाव से पहले पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में भारत के रवि शास्त्री ऐसे पहले युवा ओपनर बल्लेबाज थे जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ ओपनर के तौर पर सबसे कम उम्र में शतक जमाने में सफलता पाई थी। साल 1983 में करांची में शास्त्री ने शतक जमाया था।

इसके साथ – साथ मैथ्यू रेंशाव ऑस्ट्रेलिया के केवल तीसरे ऐसे सबसे युवा बल्लेबाज हैं जिन्होंने ओपनर के तौर पर शतक बनानें में सफल रहे हैं। मैथ्यू रेंशाव इस समय 20 साल 281 दिन के हैं। मैथ्यू रेंशाव से पहले आर्ची जैक्सन और फिलिप ह्यूज ने कम उम्र में ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनर के तौर पर शतक जमाने में सफलता पाई थी।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार