भारतीय महिला वनडे टीम की कप्तान मिताली राज (Mithali Raj) ने रविवार (7 मार्च) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। मिताली ने सबसे लंबे वनडे इंटरनेशनल करियर के मामले में श्रीलंका के सनथ जयसूर्या को पीछे छोड़ दिया। बता दें कि कोरोनावायरस महामारी के चलते 1 साल से ज्यादा समय के बाद भारतीय महिला टीम कोई मुकाबला खेल रही है।

Advertisement

मिताली ने 26 जून 1999 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था। अब उनका वनडे करियर 21 साल 254 दिनों का हो गया है।  

Advertisement

श्रीलंका के सनथ जयसूर्या का वनडे करियर 21 साल 184 दिन लंबा था। उन्होंने 26 दिसंबर 1989 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था और अपना आखिरी मुकाबला 26 जून 2011 को इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। 

सबसे लंबे वनडे करियर के मामले में अब मिताली से आगे सिर्फ मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर हैं। जिनका वनडे करियर 22 साल 91 दिन लंबा रहा था। तेंदुलकर ने 18 दिसंबर 1980 को पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू किया था और अपना आखिरी मुकाबला 18 मार्च 2012 को पाकिस्तान के खिलाफ ही खेला था।

मिताली ने इस मुकाबले में सयंम के साथ बल्लेबाजी करते हुए 85 गेंद में 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 50 रन की पारी खेली। उनके वनडे करियर का यह 54वां मुकाबला था,वह अकेली महिला खिलाड़ी है जिन्होंने इस फॉर्मेट में 50 से ज्यादा अर्धशतक जड़े हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार