17 सितंबर, चेन्नई (CRICKETNMORE)। चेन्नई में खेले जा रहे पहले वनडे में भारत ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लाइव स्कोर
आजके मैच में केएल राहुल को बाहर रखा गया है तो वहीं रहाणे को रोहित शर्मा के साथ बल्लेबाजी करने का मौका मिला है। ये खबर लिखे जाने तक भारत का स्कोर 1 विकेट पर 11 रन है 3 ओवर में। रहाणे ओपनर के तौर पर असफल रहे औऱ केवल 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड है बेहद हॉट, जरूर देखें  

Advertisement

टॉस जीतकर पहले खेलते हुए कोहली ने अपने कप्तानी में किया ये खास कमाल
विराट कोहली ने आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लेते ही विराट कोहली ने एक खास कमाल कर दिया। विराट कोहली ने अपने कप्तानी में वनडे क्रिकेट में 17 दफा टॉस जीते हैं और केवल यह तीसरी बार है कि कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

Advertisement

इसके अलावा सबसे रोचक बात ये है कि ऐसे 3 मौके में 2 मौके पर हिट मैन ने 264 और 104 रन की पारी खेली थी। ऐसे में आज भी रोहित शर्मा से उसी तरह की पारी की उम्मीद होगी। वैसे आपको बता दें कि भारत में डेविड वॉर्नर और स्टिव स्मिथ अपना पहला वनडे मैच खेल रहे हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार