इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में एक अनोखा रिकॉर्ड बन गया। न्यूजीलैंड के लिए ओपनिंग बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे ने दोहरा शतक और इंग्लैंड के लिए रोरी बर्न्स ने शानदार शतक जड़ा। कॉन्वे ने 347 गेंदों में 22 चौकों और 1 छक्के की मदद से 200 रन बनाए। वहीं बर्न्स ने 297 गेंदों में 16 चौकों और 1 छक्के की बदौलत 132 रनों की पारी खेली। 

Advertisement

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब पहली पारी में दोनों टीमों के ओपनिंग बल्लेबाजों ने अंत तक बल्लेबाजी की है। दोनों दसवें विकेट के रूप में आउट हुए। इससे पहले ऐसा कारनामा 70 साल पहले हुआ था।

Advertisement

साल 1951 में ऑस्ट्रेलिया औऱ इंग्लैंड के बीच एडिलेड में खेले गए टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के ओपनिंग बल्लेबाज आर्थर मॉरिस ने 206 रन और इंग्लैंड के ओपनर लेन हटन ने 156 रन की पारी खेली थी। मॉरिस आउट होने वाले आखिरी खिलाड़ी थे, जबकि हटन नाबाद पवेलियन लौटे थे। 

गौरतलब है कि  अनुभवी पेस बॉलर टिम साउदी छह विकेटों के दम पर न्यूजीलैंड ने यहां के लाडर्स स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार को इंग्लैंड की पहली परी 275 रनों पर समेट दी। साउदी ने अपने करियर में 12वीं बार पांच या उससे अधिक विकेट लेते हुए अपनी टीम को पहली पारी की तुलना में 103 रनों की लीड दिलाई। कीवी टीम ने अपनी पहली पारी में 378 रन बनाए थे।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार