हैदराबाद, 22 मई (CRICKETNMORE): सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के कप्तान डेविड वार्नर ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण सबसे अधिक रन बनाए। वार्नर ने इस साल का ऑरेंज कप जीता। वार्नर ने इस आईपीएल में 14 मैचों में 58.27 की औसत से 641 रन बनाए, जिसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं। इस संस्करण में उनका स्ट्राइक रेट 141.81 का रहा है। चैम्पियंस ट्रॉफी के दौरान भारत-पाक क्रिकेट सीरीज पर लिया जाएगा फैसला

Advertisement

कोलकाता नाइट राइर्ड्स टीम के कप्तान गौतम गम्भीर सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर रहे। गंम्भीर ने 16 मैचों में 498 रन बनाए जबकि सनराइजर्स के ही शिखर धवन 479 रनों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

Advertisement

वार्नर को ऑरेंज कैप मिलना तय था क्योंकि मुम्बई इंडियंस और पुणे के बीच हुए फाइनल से पहले तक कोई भी खिलाड़ी इस रन स्कोर को छूता नहीं दिख रहा था।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार