एडिलेड, 10 दिसम्बर (CRICKETNMORE)| बल्लेबाजी कोच संजय बांगर की तरह भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी टीम के निचले क्रम की बल्लेबाजी के प्रदर्शन में कमी को जाहिर किया है। कोहली ने सोमवार को भारतीय टीम के निचले क्रम में खेलने वाले बल्लेबाजों से पर्थ में होने वाले अगले टेस्ट मैच में बेहतर प्रदर्शन करने का आग्रह किया है।

Advertisement

भारतीय टीम ने सोमवार को एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 31 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। 

Advertisement

भारत की ओर से दूसरी पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 323 रनों का लक्ष्य मिला था और कोहली का कहना है कि भारतीय टीम आसानी से इसमें 35 से 35 रन अधिक बना सकती थी। 

मैच के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में कोहली ने कहा, "मुझे लगता है कि हमारी निचले मध्यक्रम और निचले क्रम की बल्लेबाजी बेहतर प्रदर्शन कर सकती थी। हम आसानी से तय लक्ष्य से 30 से 35 रन अधिक बना सकते थे, जो ऑस्ट्रेलिया के हाथ से मैच को पूरी तरह से बाहर लेकर जाता।"

कोहली ने कहा कि पर्थ में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में इन चीजों पर भारतीय टीम को ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा है कि भारतीय टीम हर टेस्ट में जीत हासिल कर सकती है, अगर भारतीय टीम के बल्लेबाज अच्छा स्कोर खड़ा करें, जिसे टीम के गेंदबाज बचाने में सक्षम हों। 

इस मैच में चेतेश्वर पुजारा की पहली पारी में 123 रनों के शतक और दूसरी पारी में 71 रनों के अर्धशतक ने भारतीय टीम की बल्लेबाजी के मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। 

Advertisement

ऐसे में पुजारा की प्रशंसा करते हुए कोहली ने कहा, "पुजारा की ओर से किया का प्रयास अतुलनीय है। हम पीछे थे और पहले दिन भोजनकाल तक बैकफुट पर पहुंच गए थे लेकिन उनके प्रयास और प्रतिबद्धिता ने हमें इस खेल में वापसी दिलाई।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार