कोरोना महामारी के बीच सावधानी से 2021 में क्रिकेट मैच करवाए गए, जिसमें बायो-बबल और क्वोरंटीन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, 2021 में ही ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 वर्ल्ड कप और न्यूजीलैंड ने टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।

Advertisement

2022 में शुरुआती महीनों में दो बड़े टूर्नामेंट होने हैं। उनमें से पहला जनवरी में वेस्ट इंडीज अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप की मेजबानी करेगा, जिसमें 2020 सीजन के विजेता बांग्लादेश को इंग्लैंड, कनाडा और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। पिछली बार उपविजेता रहा भारत ग्रुप सी में आयरलैंड, साउथ अफ्रीका और युगांडा के साथ है। दुबई में अंडर-19 एशिया कप जीतने के बाद यश ढुल की टीम टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद करेगी।

Advertisement

अंडर-19 वर्ल्ड कप के लगभग दस महीने बाद ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन होना है। इस वर्ल्ड कप में एरॉन फिंच की टीम अपना खिताब बचाने को उतरेगी। वहीं, इंग्लैंड की टीम नजर दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर होगी, जबकि भारत पिछले सीजन में निराशाजनक अभियान के बाद बेहतर करने पर विचार करेगा। इससे पहले, भारतीय टीम साउथ अफ्रीकाई धरती पर पहली टेस्ट सीरीज जीतना चाहेगी।

सेंचुरियन में जीत के बाद 1-0 से आगे चल रहा भारत, जोहान्सबर्ग और केप टाउन में विजयी प्रदर्शन करने की कोशिश करेगा। तीन मैचों की सीरीज के बाद वनडे में केएल राहुल कप्तानी, तो जसप्रीत बुमराह उपकप्तानी की भूमिका में नजर आएंगे।

इस साल भारत वेस्टइंडीज के खिलाफ एक सफेद गेंद की सीरीज और दो टेस्ट मैच खेलेगा। जिसके बाद श्रीलंका के खिलाफ घर पर टीम को तीन टी20 मैच खेलने हैं। साथ ही सब ठीक रहा तो अफगानिस्तान को पहली बार किसी वनडे सीरीज में भारत का सामना करते हुए देखा जा सकता है।

इसके बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) होना है, जिसमें दो नई टीमें लखनऊ और अहमदाबाद को शामिल किया गया है, लेकिन 2021 मई में कोविड-19 के कारण आईपीएल के दूसरे फेस का आयोजन यूएई में शिफ्ट कर दिया गया था। भारत में ओमिक्रॉन के मामले बढ़ने के कारण आईपीएल की मेजबानी के लिए एक अच्छी योजना की जरूरत है।

Advertisement

आईपीएल के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को एक और व्यस्त शेड्यूल का सामना करना है। घर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच टी-20 मैचों के बाद इंग्लैंड का दौरा करना है। जहां, भारत एजबेस्टन में पुनर्निर्धारित पांचवां टेस्ट खेलने के साथ तीन वनडे और टी-20 सीरीज खेलेगा। इसके बाद भारत का वेस्टइंडीज दौरा, पाकिस्तान में एशिया कप, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को साल के अंत में यहां आने की संभावना है।

कुल मिलाकर क्रिकेट के लिए 2022 एक बहुत ही व्यस्त साल होगा और अगर कोविड -19 का प्रभाव कम हो जाता है, तो बायो बबल और क्वारंटाइन से भी छुटकारा मिल सकता है।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार