टॉम कुरेन और औऱ जिमी नीशम के तूफानी अर्धशतकों के दम पर ओवल इनविंसिबल्स ने रविवार (27 अगस्त) को लॉर्ड्स में खेले गए द हंड्रेड 2023 (पुरुष) के फाइनल मुकाबले में मैनचेस्टर ओरिजिनल्स को 14 रन से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया। कुरेन को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद ओवल इनविंसिबल्स की शुरूआत खराब रही और 34 रन के कुल स्कोर तक टीम के 5 विकेट गिर गए।  इसके बाद कुरेन औऱ नीशम की जोड़ी ने मिलकर पारी को संभाला और 127 रनों की अटूट साझेदारी की। कुरेन ने 34 गेंदों में नाबाद 67 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 4 चौके और 5 छक्के जड़े। वहीं नीशम ने 33 गेंदों में 7 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 57 रन की पारी खेली। जिसकी बदौलत ओवल में 5 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए।

Advertisement

मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के लिए रिचर्ड ग्लासेन ने 2 विकेट, जोशुआ लिटिल, पॉल वॉल्टर और टॉम हार्टले ने 1-1 विकेट चटकाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मैनचेस्टर ओरिजिनल्स 6 विकेट के नुकसान पर 147 रन ही बना सकी। मैक्स होल्डन ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए, इसके अलावा जैमी ओवरटन ने नाबाद 28 रन और फिलिप सॉल्ट ने 25 रन की पारी खेली।

Also Read: Cricket History

ओवल इनविंसिबल्स के लिए विल जैक्स ने 2 विकेट, डैनी ब्रिग्स, नाथान सोटर, सैम कुरेन और टॉम कुरेन ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार