इवान जोन्स (Evan Jones) और ब्योर्न फोर्टुइन (Bjorn Fortuin) की शानदार गेंदबाजी औऱ विहान लुब्बे (Wihan Lubbe) के अर्धशतक के दम पर पार्ल रॉयल्स (Paarl Royals) ने मंगलवार (17 जनवरी) को बोलैंड पार्क में खेले गए SA20 2023 के मुकाबले में क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) की कप्तानी वाली डरबन सुपर जायंट्स (Durban Super Giants) ने को 10 रनों से हरा दिया। पार्ल रॉयल्स के 169 रन के जवाब में सुपर जायंट्स 8 विकेट के नुकसान पर 159 रन ही बना सकी।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर जायंट्स को 22 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। इसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल में विकेट गिरते रहे। हेनरिक क्लासेन ने 39 गेंदों में दो चौकों औऱ दो छक्कों की मदद से नाबाद 56 रन की पारी खेली। इसके अलावा वियान मल्डर ने 29 रन बनाए। बल्लेबाजी करने उतरे 3 खिलाड़ी अपना खाता नहीं खोल सके।

Advertisement

पार्ल रॉयल्स के लिए जोन्स ने चार विकेट, फोर्टुइन ने तीन विकेट और तबरेज शम्सी ने एक विकेट हासिल किया।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पार्ल रॉयल्स की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। विहान लुब्बे ने 36 गेंद में 67 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और तीन छक्के शामिल थे। वहीं जोस बटलर ने 35 रन और कप्तान डेविड मिलर ने 28 रन की पारी खेली। 

सुपर जायंट्स के लिए ड्वेन प्रिटोरियस ने दो,केशव महाराज, नेलन सुब्रायन, हार्डस विल्जोएन और रीस टॉप्ले ने एक-एक विकेट हासिल किया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार