वायनाड (कर्नाटक), 24 जनवरी (CRICKETNMORE)| उमेश यादव के सात विकेटों के दम पर मौजूदा विजेता विदर्भ ने रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को केरल को पहली पारी में 106 रनों पर समेट दिया। दिन का खेल खत्म होने तक विदर्भ ने अपने पांच विकेट 171 रनों पर खो दिए हैं। साथ ही केरल पर 65 रनों की बढ़त ले ली है।

Advertisement

विदर्भ के कप्तान फैज फजल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उमेश अपने कप्तान के भरोसे पर खरे उतरे। केरल के सिर्फ तीन ही बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को छू सके। उसके लिए विष्णु विनोद ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए। कप्तान सचिन बेबी ने 22 और बासिल थम्पी ने 10 रन बनाए। 

Advertisement

उमेश के अलावा रजनीश गुरबानी ने तीन विकेट लिए।

अपनी पहली पारी खेलने उतरी मौजूदा विजेता विदर्भ का पहला विकेट 33 के कुल स्कोर पर संजय रामास्वामी (19) के रूप में गिरा। इसके बाद कप्तान को अनुभवी बल्लेबाज वसीम जाफर का साथ मिला। दोनों ने टीम का स्कोर 113 तक पहुंचाया। जाफर को उनके 34 के निजी स्कोर पर मोहम्मद निद्देश ने आउट किया।

आउट होने से पहले जाफर अपने नाम एक रिकार्ड और दर्ज करा गए। वह रणजी ट्रॉफी के इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने दो सीजन में 1000 से ज्यादा रन पूरे किए हैं। इस मैच से पहले जाफर को इस रिकार्ड को अपने नाम करने के लिए सिर्फ 31 रनों की दरकार थी। 

जाफर ने इससे पहले 2008-09 में मुंबई से खेलते हुए 1260 रन बनाए थे। 

Advertisement

इस मैच में वह इस सीजन की 12 पारियों में 80.75 की औसत से 969 रन अपने खाते में लेकर उतरे थे। अब उनके 1004 रन हो गए हैं।

कप्तान फैज (74) की पारी का अंत संदीप वॉरियर ने 170 रनों के कुल स्कोर पर किया। फैज ने 142 गेंदों की पारी में 13 चौके लगाए। उनके जाने के एक रन बाद नाइट वॉचमैन गुरबानी बिना खाता खोले थम्पी का शिकार होकर पवेलियन लौट लिए। 

अर्थव ताइदे (23) भी 171 को कुल स्कोर पर आउट हुए। इसी के साथ दिन का खेल खत्म होने की घोषणा कर दी गई।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार