Pakistan vs Australia 3rd ODI: बाबर आजम (Babar Azam) और इमाम उल हक (Imam ul Haq) की शानदार पारियों के दम पर पाकिस्तान ने शनिवार (2 अप्रैल) को खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही पाकिस्तान ने तीन मैच की यह सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है। बता दें कि 20 साल बाद पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज हराई है। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के 210 रनों के जवाब में पाकिस्तान ने 37.5 ओवर में 1 विकेट गंवाकर ही जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया है।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरूआत खराब रही और 24 रन के कुल स्कोर पर फखर जमान (17) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद बाबर आजम औऱ इमाम-उल-हक ने दूसरे विकेट के लिए नाबाद 190 रनों की साझेदारी की और पाकिस्तान की जीत दिलाई। 

बाबर ने अपने वनडे करियर का 16वां शतक जड़ते हुए 115 गेंदों में 12 चौकों की मदद से नाबाद 105 रनों की पारी खेली। वहीं इमाम ने 100 गेंदों में 6 चौकों और 1 छक्के की बदौलत नाबाद 89 रन बनाए।

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत बहुत खराब रही और टॉप 3 खिलाड़ी सिर्फ 6 रन के कुल स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। 67 रन पर ऑस्ट्रेलिया के 5 खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट गए, इसके बाद एलेक्स कैरी और कैमरून ग्रीन ने छठे विकेट के लिए 81 रन जोड़े। कैरी ने सबसे ज्यादा 56 रनों की पारी खेली, वहीं कैमरून ग्रीन ने 34 रन बनाए। इसके अलावा सीन एबॉट ने ताबड़तोड़ 49 रनाए। जिसकी बदौलत ऑस्ट्रेलिया 41.5 ओवरों में 210 रनों तक पहुंच सकी। मेजबान टीम के छह बल्लेबाज दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। 

Advertisement

पाकिस्तान के लिए हारिस रउफ और मोहम्मद वसीम जूनियर ने तीन-तीन विकेट, वहीं शाहीन अफरीदी ने दो, जाहिद महमूद और इफ्तिखार अहमद ने एक-एक विकेट अपने खाते में डाला।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार